राजनीति

मिशन 2024 में जुटे शरद पवार! प्रशांत किशोर से की दूसरी मुलाकात, सियासी अटकलें तेज

एनसीपी (राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी) के मुखिया शरद पवार की दिल्ली में राजनीतिक रणनीतिकारण प्रशांत किशोर के साथ बैठक हुई। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए पवार और प्रशांत किशोर के बीच बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
2 min read
• •
Updated: 21 Jun 2021, 1:30 PM IST
sharad pawar prashant kishor
sharad pawar prashant kishor

नई दिल्ली। देश में महामारी कोरोना वायरस की दूसरी लहर कमजोर पड़ने के बाद राजनीतिक समीकरण को मजबूत होने के संकेत मिलने लगे है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बीच बैठक और कांग्रेस के अपने दम पर आगामी विधानसभा चुनाव लड़ने के फैसले के बाद महाराष्ट्र में सियासत ने रफ्तार पकड़ ली है। इसके बाद राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) सुप्रीमो शरद पवार दिल्ली पहुंच गए। यहां के मशहूर राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ उनके आवास पर बैठक की। किशोर के साथ पवार की यह दूसरी मुलाकात है।

लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारी में जुड़े शरद पवार
राकांपा के प्रमुख शरद पवार 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट गए हैं। चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर के साथ मिलकर योजना बना रहे हैं। एनसीपी सुप्रीमो शरद पवार और राजनीतिक रणनीतिकार प्रशांत किशोर के बीच यह बैठक मोदी मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ बने राष्ट्र मंच की बैठक से पहले हुई है। राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर चल रहे राजनीतिक घटनाक्रम को देखते हुए पवार और प्रशांत किशोर के बीच बैठक महत्वपूर्ण मानी जा रही है। इस यात्रा ने पूरे राजनीतिक हलकों का ध्यान खींचा है। विभिन्‍न राजनीतिक दलों के लिए चुनावी रणनीतिकार की भूमिका निभा चुके प्रशांत किशोर और राकांपा अध्यक्ष शरद पवार की इस मुलाकात के बाद राजनीतिक अटकलें तेज हो गई हैं। इस मुलाकात को 2024 के लोकसभा चुनावों की तैयारी के तौर पर देखा जा रहा था।

यह भी पढ़ें:— ट्विटर के बाद अब फेसबुक को संसदीय समिति का कड़ा संदेश, वैक्सीन लीजिए और जवाब देने के लिए सामने आइए

पिछले हफ्ते भी हुई थी दोनों की मुलाकात
शरद पवार और प्रशांत किशोर के बीच यह पहली मुलाकात नहीं है। पिछले सप्ताह भी दोनों की मुलाकात हुई थी। प्रशांत किशोर मुंबई में शरद पवार से मिलने पहुंचे थे। शरद पवार के ऑफिस ने इसे शिष्टाचार की भेंट बताया और दोनों ने साथ में लंच भी किया था। इस बैठक को लेकर एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एक बयान जारी कहा था कि तीन घंटे चली बैठक में प्रशांत किशोर को राकांपा का रणनीतिकार नियुक्‍त करने को लेकर कोई चर्चा नहीं हुई। पवार साहब विपक्षी दलों को एकजुट करना चाहते हैं इस उद्देश्य के लिए आने वाले दिनों में प्रयास किए जाएंगे।

Published on: