राजनीति

प्रणब मुखर्जी को बेटी शर्मिष्ठा की सलाह: संघ और भाजपा करेगी आपका गलत इस्तेमाल

पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के संघ के कार्यक्रम में शामिल होने से उनकी बेटी शर्मिष्ठा मुखर्जी नाराज हैं। उन्होंने ट्वीट कर अपने पिता को नसीहत दी है।
2 min read
• •
Jun 07, 2018
Pranab Mukherjee
प्रणब मुखर्जी को बेटी शर्मिष्ठा की सलाह: संघ और भाजपा करेगी आपका गलत इस्तेमाल

नई दिल्ली। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के कार्यक्रम में शिरकत के लिए पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी नागपुर पहुंच चुके हैं। बुधवार को वो तृतीय वर्ष वर्ग के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि संबोधित करेंगे। उनके भाषण पर पूरे देश की नजर है। जहां कांग्रेसी नेता प्रणब दा के इस कार्यक्रम में जाने से परेशान हैं तो खुद उनकी बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी भी नाखुश हैं। उन्होंने अपने पिता प्रणब मुखर्जी को इसे लेकर सार्वजनिक नसीहत दी है।

प्रणब दा के साथ बीजेपी का डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट: शर्मिष्ठा
शर्मिष्ठा ने देर रात कई ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि मुझे उम्मीद है कि आज की घटना के बाद प्रणब मुखर्जी को इस बात का एहसास हो जाएगा कि भाजपा का 'डर्टी ट्रिक डिपार्टमेंट' किस हद तक उनके साथ काम करेगा। यहां तक की संघ भी इस बात पर यकीन नहीं करेगा कि आप अपने संबोधन में उनके विचारों का समर्थन करेंगे। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद आपकी तस्वीरें तो बनी रहेंगी लेकिन उनको नकली बयानों के साथ प्रचारित किया जाएगा।

'आपको लेकर उड़ेंगी अफवाहें'
एक दूसरे ट्वीट शर्मिष्ठा मुखर्जी ने लिखा है कि नागपुर जाने के बाद आपको भाजपा और आरएसएस की फर्जी कहानियां बनाने, जैसे आज उन्होंने अफवाह उड़ाई वैसी फर्जी बातें और उसे सही ठहराने का मौका दे देगी। अभी तो ये सिर्फ शुरूआत है।

राजीनित छोड़ने पर छूटेगा कांग्रेस:शर्मिष्ठा
शर्मिष्ठा ने ये ट्वीट्स उन खबरों के आने के बाद किया जिसमें कहा गया था कि वो कांग्रेस छोड़ भाजपा के टिकट पर आगामी लोकसभा चुनाव लड़ सकती है। दावा किया जा रहा था कि प्रणब दा खुद चाहते हैं कि शर्मिष्ठा पश्चिम बंगाल के मालदा से चुनाव लड़ें। हालांकि कुछ ही देर बाद शर्मिष्ठा मुखर्जी ने इन खबरों का खंडन किया और भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने लिखा कि ऐसी खबर आ रही है कि मैं भाजपा में शामिल होने वाली हूं। ये खबर मुझे टॉरपीडो की तरह लगी। मैं कांग्रेस तभी अगल होऊंगी जब राजनीति छोडूंगी।

Published on:
07 Jun 2018 09:16 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : ‘नरेन्द्र मोदी का यह भाषण सभी सुनें’, गहलोत बोले- तब वह लोकतंत्र था और आज वही मांग अराजकता हो गई?

Lalsot Panchayat Samiti: प्रस्तावक बन कर नामांकन भरवाने पहुंची सावित्री बनी थी लालसोट की पहली महिला प्रधान, सांवलराम 17 साल रहे प्रधान

Ashok Gehlot : ‘कांग्रेस के अधिकृत प्रत्याशी हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी निंदनीय’, अशोक गहलोत ने कहा- लोकतंत्र पर है सीधा हमला

आमिर खान के भांजे इमरान खान को भारत छोड़ने के नोटिस पर कांग्रेस का हमला, बोली- सरकार के खिलाफ बोलने पर होती है बदले की कार्रवाई

कर्नाटक में मुस्लिम वोटरों के नाम काटने का आरोप, प्रकाश राज बोले- यह आवाजों को खामोशी से मिटाने की कोशिश