राजनीति

पिस्तौल लेकर जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे शशि थरूर, सुरक्षाकर्मियों ने आधा घंटे के लिए रोका

शशि थरूर अपनी लाइसेंसी पिस्तौल के साथ एयरपोर्ट पहुंचे थे।
2 min read
• •
Updated: 25 Jan 2018, 6:24 PM IST
shashi tharoor jaipur airport
shashi tharoor jaipur airport

जयपुर: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और सांसद शशि थरूर गुरुवार को उस वक्त मुश्किल में फंस गए, जब उन्हें जयपुर एयरपोर्ट पर करीब आधा घंटे से भी ज्यादा वक्त के लिए सुरक्षाकर्मियों ने रोक लिया। दरअसल, शशि थरूर पिस्तौल के साथ जयपुर एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। हालांकि उनके पास इस पिस्तौल का लाइसेंस था, लेकिन फिर भी सुरक्षा कारणों की वजह से सुरक्षाकर्मियों ने शशि थरूर को करीब 35 मिनट जयपुर एयरपोर्ट पर रोके रखा।

शशि कपूर के निधन पर निजी न्यूज़ चैनल ने की ऐसी गलती कि शशि थरूर को मिलने लगे शोक संदेश, कहा- मैं अभी जिंदा हूँ

आज से हुआ साहित्यिक समारोह का आगाज
दरअसल, शशि थरूर जयपुर में विश्व प्रसिद्ध लिटरेचर फेस्टिवल में जा रहे थे, जिसका आगाज शुक्रवार से हो गया है। जयपुर के डिग्गी पैलेस में आयोजित इस पांच दिवसीय फेस्टिवल में शामिल होने के लिए दुनियाभर से लोगों का आना शुरु हो गया है। गौरतलब है कि फिल्म पद्मावत को लेकर हो रहे विरोध के कारण जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल चर्चा में है। करणी सेना की धमकी के कारण मशहूर लेखक प्रसून जोशी भी इस फेस्टिवल में शामिल नहीं हो पाए। प्रसून जोशी के अलावा भी लेखक जावेद अख्तर भी कार्यक्रम में शामिल होने नहीं पहुंचे हैं।

करणी सेना ने प्रसून जोशी और जावेद अख्तर को दी थी धमकी
आपको बता दें कि प्रसून जोशी का विरोध इसलिए है कि वो सेंसर बोर्ड के अध्यक्ष हैं। साथ ही करणी सेना ने धमकी दी थी कि जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल में अगर जावेद अख्तर और प्रसून जोशी आते हैं तो उनका वही हाल करेंगे जो संजय लीला भंसाली का किया था। करणी सेना इन दिनों फिल्म पद्मावत के विरोध को लेकर सुर्खियों में है और फिल्म की शूटिंग के दौरान करणी सेना के कार्यकर्ताओं ने संजय लीला भंसाली की पिटाई भी की थी।

Published on: