6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

शशि कपूर के निधन पर निजी न्यूज़ चैनल ने की ऐसी गलती कि शशि थरूर को मिलने लगे शोक संदेश, कहा- मैं अभी जिंदा हूँ

मधुर भंडारकर भी लपेटे में आ गए और उन्हें भी सामने आकर सफाई दी और कहा कि 'मैंने शशि कपूर जी का ही नाम लिया था गलती चैनल की है'।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Ravi Gupta

•

Updated: 5 Dec 2017, 10:08 AM IST

Shashi Kapoor and Tharoor

नाई दिल्ली। हिंदी सिनेमा जगत और साथ ही साथ रंगमंच के एक जाने-माने नाम और पृथ्वीराज कपूर के घराने का एक चमकता सितारा, शशि कपूर हम सबको अलविदा कह गए। इस सितारे की जगह अब सितारों में है। शशि कपूर पिछले कुछ समय से बीमार थे। अस्पताल में भर्ती शशि बड़ी ख़ामोशी से सबको अलविदा कर गए। उनके जाने के बाद अब उनके यादों के किस्से-फसाने दुनिया दोहराती नज़र आ रही है।

जहां शशि कपूर जी को सब याद कर रहे हैं और उनके जाने के गम में हैं वहीँ एक वाक्या ऐसा भी हुआ जिसने यह साबित कर दिया कि इतनी महत्वपुर्ण खबर को लेकर भी गलतियाँ हो सकती हैं। इसी क्रम में एक निजी न्यूज़ चैनल शशि कपूर को लेकर सभी महत्वपुर्ण लोंगों की टिप्पड़ियां साझा कर रहा था लेकिन चैनल से इतनी बड़ी भूल की दरकार नहीं थी। हम बात कर रहे हीं एक निजी अंग्रेजी चैनल जिसने इतनी बड़ी गलती कर दी के लोगों को अपने सिर खुजाने की नौबत आ गई। हुआ यूँ कि इस न्यूज़ चैनल नें शशि कपूर की जगह शशि थरूर को श्रधांजलि दे दी, चैनल लिखता है कि "मधुर भंडारकर का कहना है शशि थरूर हिंदी सिनेमा के ऐसे निर्माता थे जिन्होंने पैरेलल सिनेमा को आगे लगा का काम किया है"। इसी चक्कर में मधुर भंडारकर ? भी लपेटे में आ गए और उन्हें भी सामने आकर सफाई दी और कहा कि 'मैंने शशि कपूर जी का ही नाम लिया था गलती चैनल की है'।

इसी क्रम में थरूर को ट्वीट कर बताना पड़ा कि उनका निधन नहीं हुआ। ट्वीट में थरूर ने लिखा," मेरे ऑफिस में शोक संदेश आ रहे हैं। मेरी मौत की खबर गलत है, यह खबर समय से पहले दी जा रही है"। थरूर कहते हैं इस दुखद मौके पर मुस्कुराने का एक मौका मिला। हालांकि बाद में चैनल की ओर से शशि थरूर से माफी मांग ली गई। इसके जवाब में उन्होंने लिखा, कोई बात नहीं, गलतियां होती हैं।