राजनीति

शशि थरूर का भाजपा पर हमला, क्या देश में हिन्दुत्व तालिबान शुरू हो गया है?

कांग्रेस नेता ने कहा कि वो मुझे पाकिस्तान जाने को कह रहे हैं, आखिर वो हैं कौन मुझे पाकिस्तान भेजने वाले और यह अधिकार उन्हे दिया किसने है?
2 min read
• •
Updated: 18 Jul 2018, 2:57 PM IST
news
मशहूर तमिल एक्ट्रेस ने की आत्महत्या, सुसाइडनोट में घरेलु विवाद बताया कारण

नई दिल्ली। अपने 'हिन्दू पाकिस्तान' वाले बयान पर तीखे हमले झेल रहे कांग्रेस नेता शशि थरूर ने भाजपा पर निशाना साधा है। कांग्रेस नेता ने कहा कि वो मुझे पाकिस्तान जाने को कह रहे हैं। आखिर वो हैं कौन मुझे पाकिस्तान भेजने वाले और यह अधिकार उन्हे दिया किसने है? बुधवार को मीडिया से बात कर रहे शशि थरूर ने पूछा कि क्या मैं उनके जैसा हिन्दू नहीं, जो मुझे पाकिस्तान भेजने की बात कह रहे हैं? कांग्रेस नेता ने कहा कि क्या यह मेरा देश नहीं है, क्या मुझे यहां रहने का अधिकार नहीं है?

भाजपा पर बोला हमला

कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने गुरुवार को भाजपा पर जमकर हमला बोला। उन्होंने भाजपा का नाम लिए बिना कहा कि क्या उन्होंने हिन्दुत्व में तालिबान की शुरुआत कर दी है। शशि थरूर ये बात मीडिया के 'हिन्दू पाकिस्तान' पर पूछे गए सवाल के जवाब में कहीं। आपको बता दें कि शशि थरूर के हिन्दू पाकिस्तान वाले बयान के बाद भाजपा ने उन पर सांप्रदायिक होने का आरोप लगाया था। भाजपा के प्रवक्ता प्रकाश जावडेकर ने कहा था कि कांग्रेस की सोच है कि वह मुस्लिमों की पार्टी है। भाजपा नेता ने कहा था कि शशि थरूर ने खुद 'हिन्दू पाकिस्तान' की बात कह चुके हैं।

क्या था थरूर का बयान

आपको बता दें कि तिरूवनंतपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान थरूर ने कहा था कि 2019 में अगर भाजपा सत्ता में आती है तो देश हिन्दू पाकिस्तान में तब्दील हो जाएगा। पूर्व केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सत्ता में आने पर भाजपा एक नया संविधान लिख सकती है और राष्ट्र पाकिस्तान बनने के मार्ग पर बढ़ जाएगा। ऐसे राष्ट्र में अल्पसंख्यकों के अधिकारों का सम्मान करने वाला कोई नहीं होगा।

Updated on:
18 Jul 2018, 2:57 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड