16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

पुलिस के ही सामने लगे पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे और पुलिस देखती रही, ये है वजह

पुलिस के ही सामने लगे पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे और पुलिस देखती रही, ये है वजह
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

झांसी

•

image

Brij Kishore Gupta

•

Updated: 17 Jul 2018, 9:36 PM IST

congress agitation against police action on ex minister

पुलिस के ही सामने लगे पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे और पुलिस देखती रही, ये है वजह

झांसी। पूर्व केंद्रीय मंत्री प्रदीप जैन आदित्य के साथ ही 250 लोगों के विरुद्ध दर्ज किए गए मुकदमे को वापस लेने की मांग को लेकर कांग्रेसियों ने इलाइट चौराहे पर धरना दिया। इस दौरान भारी पुलिस बल की मौजूदगी में ही कांग्रेसियों ने पुलिस-प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगाए और पुलिस सब कुछ देखती रह गई। दरअसल, कांग्रेसियों का आरोप है कि पुलिस ने ज्यादती पूर्ण तरीके से यह मुकदमा दर्ज किया है। इसे हर हालत में वापस लिया जाना चाहिए।
कांग्रेसियों ने उठाईं ये मांगें
प्रदेश कांग्रेस सेवादल उत्तर प्रदेश के जोनल प्रभारी एच पी पटेल और पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास के नेतृत्व में इलाइट चौराहे पर क्रमिक अनशन किया गया। यहां पर पुनः यह मांग दोहराई गयी कि पूर्व ग्रामीण विकास राज्य मंत्री प्रदीप जैन आदित्य, शहर अध्यक्ष इम्तियाज़ हुसैन और 250 अन्य के विरूद्ध दर्ज झूठा मुकदमा वापस लिया जाए। इसके साथ ही पीड़ित परिवार को 25 लाख रुपये मुआवज़ा दिया जाए। इसके अलावा दोषी पुलिस कर्मियो को गिरफ्तार करके उनके विरूद्ध कानूनी कार्रवाई की भी मांग की गई।
कांग्रेसियों ने दिया ज्ञापन
इस मौके पर कांग्रेसियों ने सिटी मजिस्ट्रेट को एक ज्ञापन दिया। ज्ञापन लेते हुए सिटी मजिस्ट्रेट ने आश्वासन दिया कि जिलाधिकारी के समक्ष ज्ञापन प्रस्तुत किया जायेगा। इस दौरान पूर्व विधायक बृजेन्द्र कुमार व्यास ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास ही संघर्ष का रहा है। पहले अग्रेंज़ों से संघर्ष किया, अब वर्तमान घबरायी हुई सरकार से है। वहीं, विवेक वाजपेयी ने कहा कि अब संघर्ष प्रारम्भ हो गया है। जब तक प्रशासन सभी मांगों को नहीं मान लेती है तब तक संघर्ष जारी रहेगा। इस दौरान राहुल राय ने कहा कि वर्तमान सरकार वायदे पूरे नहीं कर सकी और उसके खाते में कोई उपलब्धियां नहीं हैं। इसलिये हताश होकर वह कांग्रेस जनों को अनावश्यक परेशान कर रहे हैं।
ये लोग रहे उपस्थित
इस मौके पर सभासद सुलेमान अहमद मंसूरी, राम प्रकाश अग्रवाल, नरेश चन्द्र बिल्हाटिया, अरविन्द वशिष्ठ, देवी सिंह कुशवाहा, राजेन्द्र सिंह यादव, राजेन्द्र शर्मा, विकास खत्री, कन्हैया कपूर, अरविन्द बब्लू, अखलाक मकरानी, अब्दुल जाविर, मुकेश अग्रवाल, लोकसभा क्षेत्र अध्यक्ष यूथ कांग्रेस कुणाल सूरी, हबीबुर्रहमान, अनिल रिछारिया, लियाकत कुरैशी, भुवनेश्वर वर्मा, रामकुमार खरे, राकेश टण्डन, रघुराज शर्मा, हेमन्त रावत, छोटे राजा कमर, अवधेश पाण्डे टोड़ीफतेहपुर, शमीम राज, जिला अध्यक्ष ललितपुर दुर्गा प्रसाद कुशवाहा, भरत राय, जगमोहन मिश्रा, देवा बहन, शारदा उर्मिला, श्यामा बिराठी, तालिब मोहम्मद, शिव कुमार खटीक, गिरजा शंकर राय, प्रिन्स कटियार, अवनीत रावत, देश राज, गोलू ठाकुर, दीपक निम, किशन करौसिया, अब्दुल बहाव, रशीद मंसूरी, मेवा लाल भण्डारिया, आफताब खान, गौरव रत्नाकर, कमलेश मिश्रा, इखलाक, आज़ाद, रईस, मंसूर अली, मुन्ना खलीफा, हुकुम चंद, माया खान, मुन्ना राठौर, विजय सक्सेना, राजकुमार यादव, महेश कुशवाहा, लक्ष्मी, अमर माहौर, जसपाल भटटी, इमरान खान, इब्राहीम शेख, कुतुबुददीन, रशीद, रशीद कुरैशी, रिजवान, आफाक खान, संजय व सुरेश झा उपस्थित रहे। संचालन राम कुमार शुक्ला ने किया। बाद में सभी के प्रति आभार सुनील अग्रवाल ने व्यक्त किया।