राजनीति

पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के सवाल पर थरूर का जवाब, 100 देशों में मेरी फ्रेंड गर्ल हैं

भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड वाले बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है।

2 min read
Aug 07, 2018
पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड के सवाल पर थरूर का जवाब, 100 देशों में मेरी फ्रेंड गर्ल हैं

नई दिल्ली। भाजपा नेता सुब्रमण्यम स्वामी के पाकिस्तानी गर्लफ्रेंड वाले बयान पर कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने पलटवार किया है। थरूर ने कहा है कि पाकिस्तान ही नहीं कम से कम 100 देशों में उनकी फ्रेंड गर्ल्स हैं। इसके साथ ही कांग्रेस नेता ने स्वामी के बयान को बकवास बताया है। एक न्यूज चैनल के साथ बातचीत के दौरान जब थरूर से पूछा गया कि भाजपा नेता ने उनको पाकिस्तान जाने के लिए कहा था क्योंकि वहां उनकी गर्लफ्रेंड रहती हैं। इस पर उन्होंने कहा कि कम से कम 100 देशों में उनकी फ्रेंड्स हैं, जो गर्ल्स हैं। स्वामी पर कटाक्ष करते हुए थरूर ने कहा कि जिस व्यक्ति इस तरह का बयान दिया था, उसको गंभीरता से लेने की जरूरत नहीं है। क्योंकि पता नहीं वह किस किस्म की बकवास बोलते हैं। आपको बता दें कि बीते दिनों राज्यसभा सांसद सुब्रमण्यम स्वामी ने शशि थरूर पर तंज कसते हुए कहा था कि पाकिस्तान में उनकी गर्लफ्रेंड रहती है। इसलिए उनको वहीं जाकर बस जाना चाहिए।

इसके साथ ही सुब्रमण्यम स्वामी ने यह भी कहा था कि थरूर को भारत छोड़ने के लिए कहा जा रहा है, बल्कि उनको केवल पाकिस्तान में बस जाने की सलाह दी जा रही है। उन्होंने कहा क्योंकि पाकिस्तान में ही उनकी गर्लफ्रेंड रहती है, इसलिए शायद वो वहां अधिक आराम से रहेंगे। आपको बता दें कि शशि थरूर लंबे समय से भाजपा के निशाने पर बने हुए है। पिछले दिनों वह अचानक हिन्दू पाकिस्तान वाले बयान को लेकर चर्चा में आ गए थे। उन्होंने कहा था कि अगर 2019 में भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो देश केा हिन्दू पाकिस्तान बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर ऐसा होता है तो भाजपा अपनी मनमर्जी से सविधान में संशोधन करेगी।

ये भी पढ़ें

भाजपा नेता स्वामी ने अनुच्छेद 35-ए को बताया महिला अधिकार के खिलाफ

Published on:
07 Aug 2018 08:12 am
Also Read
View All