राजनीति

महाराष्ट्रः उद्धव ठाकरे ने 22 नवंबर को बुलाई विधायकों की बैठक

Maharashtra Political Crisis शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे ने उठाया बड़ा कदम विधायकों की राय जानने के लिए करेंगे बैठक
less than 1 minute read
097.jpg

नई दिल्ली। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने सरकार बनाने को लेकर बड़ा कदम उठाया है। एनसीपी और कांग्रेस से समर्थन लेकर सरकार बनाई जाएगी या फिर दोबारा बीजेपी के साथ मिलकर शिवसेना नए फॉर्मूले के साथ काम करेगी इसको लेकर एक बार फिर विधायकों के साथ बैठक की जाएगी।

उद्धव ने पार्टी विधायकों के साथ 22 नवंबर को अहम बैठक बुलाई। माना जा रहा है कि इस बैठक में सरकार गठन को लेकर अंतिम रूप दिया जाएगा और विधायकों की सहमति के साथ सरकार बनाने पर मुहर लगेगी।

आपको बता दें कि इसस पहले दिल्ली में सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद एनसीपी चीफ शरद पवार ने साफ किया था कि सभी पार्टियां अपने-अपने विधायकों के साथ बातचीत के आधार पर तय करेंगी कि आगामी रणनीति क्या होगी।

उनके इस बयान की तरफ ही शिवसेना चीफ उद्धव ठाकरे का अगला कदम इशारा कर रहा है। आपको बता दें कि महाराष्ट्र में सरकार बनाने को लेकर लगातार राजनीतिक दलों की ओर से बयान सामने आ रहे हैं, लेकिन बात अंतिम रूप नहीं ले रही है।

एक बार सहमित बनती दिखती है तो दूसरे ही पल नया समीकरण सामने आ जाता है। उधर...कांग्रेस ने भी महाराष्ट्र विधायकों के साथ अहम बैठक की।

खास बात यह है कि इस बैठक में 44 में से 41 विधायकों ने आलाकमान को साफ कर दिया है कि जल्द से जल्द प्रदेश में सरकार बनाई जाए वरना पार्टी को बड़ा नुकसान होगा।

Published on:
19 Nov 2019 05:11 pm
Also Read
View All
UPI MDR पर सियासी घमासान तेज, राहुल गांधी के ‘UPI टैक्स’ आरोप पर राजीव चंद्रशेखर का पलटवार

Chhattisgarh Politics: छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज बोले- अभी तो हम फील्डिंग कर रहे और भाजपा के विकेट गिरने लगे हैं, हमारी बैटिंग अभी बाकी है

Jaipur Re-poll Result Reaction : पुनर्मतदान में जयपुर में 4 वार्डों में कांग्रेस जीती, भाजपा पर बरसे डोटासरा-जूली, कही बड़ी बात

Ashok Gehlot : ‘राजस्थान में लोकतंत्र की सरेआम लूट’, अशोक गहलोत ने यूपीआई पर MDR चार्ज पर जनता को किया सचेत

क्या कांग्रेस में शामिल होंगे रोहित पवार? महाराष्ट्र की सियासत में अटकलें तेज, राहुल गांधी की तारीफ के बाद बढ़ी चर्चा