राजनीति

भाषा विवादः शिवसेना नेता संजय राउत ने गृहमंत्री अमित शाह से की एक देश, एक विधान, एक भाषा की मांग

बीते दिनों दो एक्टरों के बीच शुरू हुए भाषा विवाद को लेकर तमिनलाडु के शिक्षा मंत्री का विवादित बयान सामने आया था। जिसमें उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी कोयबंटूर में पानीपूरी बेचते है। अब इस विवाद पर शिवसेना नेता संजय राउत की टिप्पणी सामने आई है।
2 min read
Shiv Sena Leader Sanjay Raut Reacts on ED Action
ईडी के एक्शन पर संजय राउत बोले-फिर भी शिवसेना नहीं छोडूंगा

बीते दिनों दक्षिण भारतीय एक्टर किच्चा सुदीप और बॉलीवुड एक्टर अजय देवगण के बीच भाषा विवाद पर ट्वीटर वॉर हुआ था। बाद में इस विवाद में राजनेता भी कूद पड़े थे। अजय देवगन ने हिंदी का पक्ष लिया था। जिसका कई राजनेताओं ने समर्थन भी किया था। इसी बीच शुक्रवार को तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री ने हिंदी भाषी को लेकर एक विवादित बयान दिया। उन्होंने कहा कि हिंदी भाषी लोग कोयबंटूर में पानीपुरी बेचते हैं। उनके इस बयान पर अब शिवसेना नेता संजय राउत ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है।

शिवसेना नेता संजय राउत ने भाषा विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए गृहमंत्री अमित शाह से एक मांग की है। एक समाचार एजेंसी ने संजय राउतके हवाले से लिखा कि देश में एक देश, एक विधान और एक भाषा की मांग की। संजय राउत ने कहा कि मैं हिंदी भाषा की आदर करता हूं। संसद में भी इस भाषा में बात करता हूं। पूरा देश हिंदी समझता है। मैं गृहमंत्री अमित शाह से मांग करता हूं कि वो एक देश, एक विधान और एक भाषा का नियम बनाए। शिवसेना नेता संजय राउत ने कहा कि हिंदी भाषा की हर व्यक्ति इज्जत करें।

बताते चले कि संजय राउत की यह टिप्पणी भाषा विवाद पर तमिलनाडु के शिक्षा मंत्री के. पोनमुडी के बयान पर सामने आई है। कोयंबटूर के भारथिअर विश्वविद्यालय में एक दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए पोनमुडी ने कहा था कि राज्य सरकार दो भाषा प्रणाली को लागू करने के लिए दृढ़ है। उसी पर विस्तार से, राज्य के शिक्षा मंत्री ने कहा कि दो भाषाएं अंग्रेजी थीं- एक अंतरराष्ट्रीय भाषा और तमिल- एक स्थानीय भाषा। इसी कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि बहुत से लोग कहते हैं कि अगर आप हिंदी बोलते हैं, तो आपको नौकरी मिल जाएगी। क्या आपको नौकरी मिली है? कोयंबटूर में देखें, या कहीं भी, केवल पानी पुरी बेचने वाले लोग हिंदी में बोलते हैं।

यह भी पढ़ेंः

उल्लेखनीय हो कि यह भाषा विवाद तब शुरू हुआ था जब दक्षिण भारतीय एक्टर किच्चा सुदीप की बात पर जवाब देते हुए बॉलीवुड एक्टर अजय देवगण ने पूछा था कि जब दक्षिण भारतीय भाषा इतनी समृद्ध है तो आप अपनी फिल्मों को हिंदी में डब क्यों करते हो? बाद में इस बयान पर जम्मू कश्मीर की नेता महबूबा मुफ्ती, उमर अब्दुल्ला सहित अन्य राजनेताओं ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी थी।

यह भी पढ़ेंः

Published on:
14 May 2022 11:16 am
Also Read
View All
Banswara : हार से बौखलाई BAP ने बांसवाड़ा जिला कार्यकारिणी की भंग, 31 पदाधिकारी हटाए, डूंगरपुर जिलाध्यक्ष पदमुक्त

नागौर नगर परिषद चुनाव: कई दिग्गज हारे, भाजपा सबसे बड़ा दल, RLP को 1 सीट, अब अचानक कांग्रेस ने बढ़ाई हलचल

‘सरकार के साथ रहना है या नहीं, 6 अक्टूबर को तय करें’, शुभेन्दु अधिकारी ने मतदाताओं से पूछा सवाल

Chhattisgarh Politics: पार्टी में गुटबाजी पर दीपक बैज बोले- यह भाजपा का प्रोपेगेंडा, उनमें हमसे ज्यादा गुटबाजी है, वे एक गाड़ी में नहीं घूम सकते…

‘30 जुलाई को इस्तीफा दे दिया था, 17 अगस्त को क्या होगा मुझे कैसे पता?’ BJP छोड़ने की वजह पर शहजाद पूनावाला का बड़ा बयान