राजनीति

शिवसेना ने वीर सावरकर को बताया महान, ‘उन पर टिप्पणी दूषित मानसिकता का नतीजा’

कांग्रेस सेवादल (Congress Seva Dal) की ओर से बांटी गई किताब पर सियासी विवाद शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ने वीर सावरकर को लेकर की गई इस टिप्पणी की निंदा की है
2 min read
• •
Updated: 3 Jan 2020, 1:43 PM IST
शिवसेना ने वीर सावरकर को बताया महान
शिवसेना ने वीर सावरकर को बताया महान

नई दिल्ली।कांग्रेस सेवादल (Congress Seva Dal) की ओर से बांटी गई उस किताब पर सियासी विवाद खड़ा हो गया है, जिसमें वीर सावरकर ( Veer Savarkar ) और नाथूराम गोडसे ( Nathuram Godse )
को समलैंगिक बताया गया है।

भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) के बाद अब शिवसेना ( Shiv sena ) ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया जताई है। शिवसेना प्रवक्ता संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने वीर सावरकर को लेकर की गई इस टिप्पणी की निंदा की है।

उन्होंने कहा कि वीर सावरकर ( veer savarkar ) एक महान व्यक्ति थे और एक महान व्यक्ति ही बने रहेंगे।

राउत ने बिना किसी का नाम लिए कहा कि एक वर्ग उनके खिलाफ बात करता रहता है, यह उनकी दूषित मानसिकता को दर्शाता है।

आपको बता दें कि कांग्रेस सेवादल ( Congress Seva Dal ) की ओर से 'वीर सावरकर कितने वीर', नाम से टाइटल वाली किताब को भोपाल में आयोजित 10 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर में बांटा गया था।

इस किताब में महात्मा गांधी की हत्या से लेकर नाथूराम गोडसे ( Nathuram Godse ) और वीर सावरकर ( veer savarkar ) के बारे में जिक्र किया गया है।

दरअसल, इस किताब में यह दावा किया गया है कि वीर सावरकर और नाथूराम गोडसे समलैंगिंक थे और दोनों के बीच शारीरिक संबंध थे।

दरअसल, कांग्रेस सेवादल की ओर से बांटी गई 'वीर सावरकर कितने वीर' किताब में कई सारी किताबों को हवाला दिया गया है।

जिसमें डॉमिनिक लैपिएर और लैरी कॉलिन की किताब 'फ्रीडम एट मिडनाइट' के हवाले से कहा गया कि 'नाथूराम गोडसे के ब्रह्मचर्य धारण करने से पहले उनके शारीरिक संबंध की बात सामने आती है।

ब्यौरा मिलता है कि वह समलैंगिक संबंध में थे। इसबीच उनका पार्टनर कोई और नहीं, बल्कि वीर सावरकर थे।

Updated on:
3 Jan 2020, 1:43 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल