राउत के इस बयान पर कांग्रेस के नेताओं ने कड़ी आपत्ति जताई है। कांग्रेस के प्रदेश प्रवक्ता सचिन सावंत ने कहा कि राउत ज्यादा बोलते हैं उन्हें पता नहीं चलता है कि वे क्या बोल रहे हंै। गांधी, नेहरू और सावरकर में तुलना नहीं हो सकती है। गांधी नेहरू की विचारधारा देश हित में थी, जबकि सावरकर की विचारधारा देश के लिए घातक थी। उन्हें जानकारी कम है। सावरकर को काले पानी की सजा नहीं थी, वे ड्यूटी पर थे अंग्रेजों के चापलूस बनकर।