राजनीति

नोटबंदी मुरझा देगी 2019 में मोदी का फूल, एक-एक कर दूर जा रहे दोस्तः शिवसेना

शिवसेना ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब जनता को लगने लगा है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को नैतिक आधार पर चुनाव अभियान क्षेत्र से दूर रहना चाहिए।
2 min read
• •
Updated: 2 Aug 2018, 5:56 PM IST
2019 Lok Sabha elections
नोटबंदी मुरझा देगी 2019 में मोदी का फूल, एक-एक कर दूर जा रहे दोस्तः शिवसेना

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव से पहले एनडीए की सहयोगी शिवसेना लगातार बीजेपी को घेरने में जुटी हुई है। पार्टी प्रमुख, प्रवक्ता और पार्टा का मुखपत्र हर ओर से बीजेपी पर हमला किया जा रहा है। शिवसेना लगातार कह रही है कि आगामी आम चुनाव में बीजेपी कोई चमत्कार नहीं कर पाएगी क्योंकि उसके साथी ही उसका साथ छोड़ रहे हैं। गुरुवार को भी शिवसेना ने भविष्यवाणी करते हुए कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 2019 लोकसभा चुनाव में 'नोटबंदी जैसा झटका' लगेगा।

'डेढ़ साल में बदला जनता का मूड'

शिवसेना ने कहा, लगभग सभी राज्यों में चुनावी हवा विपक्षी गठबंधन के पक्ष में बह रही है और पिछले डेढ़ साल से लोगों ने अपना मन बना लिया है कि वे बीजेपी को एक तगड़ा झटका देंगे। कांग्रेस, बहुजन समाज पार्टी और समाजवादी पार्टी के उत्तर प्रदेश में गठबंधन से दिल्ली जाने वाले मार्ग पर एक बड़ी बाधा आ गई है। ऐसी ही खबरें बिहार से भी हैं जहां कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल अन्य दलों के साथ मिलकर गठबंधन बना रहे हैं। केंद्र में सत्ता परिवर्तन के मजबूत संकेत दिखाई दे रहे हैं।

'जुमलों' का गुलदस्ता मुरझा जाएगा: शिवसेना

पार्टी के मुखपत्र 'दोपहर का सामना' के संपादकीय में कहा गया है कि अब से 'जुमलों' का गुलदस्ता मुरझा जाएगा। अंतिम रास्ता जाति विभाजन और ध्रुवीकरण करने का होगा। शिवसेना ने कहा कि राजनीतिक पंडित पहले से ही अनुमान जता रहे हैं कि अगले संसदीय चुनाव में उत्तर प्रदेश का गणित 2014 के मुकाबले पलट सकता है। 2014 में भाजपा ने 80 लोकसभा सीटों में से 71 पर कब्जा जमाया था।

हर राज्य में बीजेपी से हुआ मोहभंग: शिवसेना

संपादकीय में कहा गया है कि प्रत्येक राज्य में बीजेपी से मोहभंग होना इसका सबूत है और जहां लोग पिछले वादों को लेकर जवाब मांग रहे हों तो उसका सही विकल्प उन्हें जाति की राजनीति में उलझाने का होता है। पार्टी ने कहा कि सत्ताधारियों ने इसे भांप लिया है और इसी पर उन्होंने अपना चुनावी अभियान शुरू कर दिया है। शिवसेना ने कहा कि सामान्य परिस्थितियों में इस तरह की जल्दबाजी कभी नहीं देखी गई, जब सरकार और उसके प्रमुख चुनाव से लगभग एक साल पहले पूरे लाव लश्कर के साथ मैदान में उतर आए हों।

'पीएम और सीएम को चुनाव अभियान से रहना चाहिए दूर'

शिवसेना ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि अब जनता को लगने लगा है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्रियों को नैतिक आधार पर चुनाव अभियान क्षेत्र से दूर रहना चाहिए। लोगों ने आपको काम करने के लिए चुना है न कि पार्टी के कर्तव्यों को पूरा करने के लिए। जिन लोगों ने धोखा महसूस किया है, उन्हें बहुत अच्छे से पता है कि नोटबंदी के बम के समान सबक कैसे सिखाया जाए।

Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए