राजनीति

अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना का यू-टर्न, कहा समर्थन पर अभी नहीं हुआ फैसला

अविश्वास प्रस्ताव पर शिवसेना ने कहा- समर्थन पर अभी नहीं हुआ फैसला
2 min read
• •
Updated: 19 Jul 2018, 6:28 PM IST
shiv sena
shivsena

नई दिल्ली: अविश्वास प्रस्ताव पर मोदी सरकार के पक्ष में शिवसेना के वोट करने वाली खबर में नया मोड आ गया है। खबर आ रही है कि शिवसेना अविश्वास प्रस्ताव के मुद्दे पर मोदी सरकार को साथ नहीं देगी। शिवसेना के संसदीय दल के नेता आनंद राव ने मीडिया से बातचीत में कहा है कि अभी तक इस संबंध में कोई फैसला नहीं लिया गया है। राव ने बताया कि शिवसेना के सांसद शुक्रवार को अविश्वास प्रस्ताव के दौरान सदन में मौजूद रहेंगे, लेकिन उनका रुख क्या होगा, यह अभी तक साफ नहीं है। शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे को इस संबंध में फैसला लेना है।

शिवसेना ने समर्थन का किया था वादा

गौरतलब है कि शिवसेना ने लोकसभा में अविश्‍वास प्रस्‍ताव के मुद्दे पर मोदी सरकार को साथ देने का वादा किया था। लंबे अरसे से भाजपा के खिलाफ और कांग्रेस के साथ खड़ी शिवसेना ने आज साफ कर दिया है कि वो शुक्रवार को भाजपा के पक्ष यानी अविश्‍वास प्रस्‍ताव के खिलाफ मतदान करेगी। शिवसेना के इस निर्णय से भाजपा को बहुत बड़ी राहत मिली है। पार्टी ने शुक्रवार को भाजपा के पक्ष में मतदान करने के लिए सांसदों को व्हिप भी जारी कर दिया है।

भाजपा को बड़ी राहत

इससे पहले पालघर उपचुनाव हारने के बाद से शिवसेना से भाजपा से लगभग नाता तोड़ लिया था। पार्टी महाराष्‍ट्र में अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ने की घोषणा पहले ही कर चुकी है। इसके बाद हाल ही में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह मुम्‍बई पहुंचकर उद्धव ठाकरे से उनके घर मातो श्री पर मुलाकात की थी। दो बार की मुलाकात में यह स्‍पष्‍ट नहीं हो हुआ कि एनडीए में सबसे पुराना सहयोगी लोकसभा चुनाव एक साथ लड़ेगा या अलग-अलग। हालांकि मुम्‍बई से शाह के वापस लौटने के बाद शिवसेना से साफ कर दिया था कि वो इस बार चुनाव अकेले लड़ेगी। शिवसेना के इस रुख से भाजपा असमंजस में थी। एनडीए दरार से मोदी सरकार के खिलाफ माहौल बनने लगी थी। लेकिन शिवसेना के इस निर्णय से भाजपा ने राहत की सांस ली है।

Published on:
Also Read
View All
पंजाब में क्राइम को लेकर AAP पर बीजेपी ने साधा निशाना, गौरव भाटिया बोले- ‘भगवंत मान ने राज्य को बना दिया गुंडों का अड्डा’

Political News: स्मृति ईरानी को लेकर पूर्व डिप्टी CM का बड़ा बयान, कहा- वे छत्तीसगढ़ से चुनाव लडऩे वाली हैं…

Rajasthan : ‘राजनीति में शब्दों की मर्यादा जरूरी’, मल्लिकार्जुन खरगे के बयान पर मदन राठौड़ का पलटवार, दीया कुमारी और शेखावत भी बोले

कौन हैं जज शुभम वर्मा, जिन्होंने राहुल गांधी को मानहानि केस में किया बरी? जानें शिक्षा से लेकर करियर तक की पूरी जानकारी

Punjab Election 2027: पंजाब चुनाव को लेकर कांग्रेस ने क्या बनाई रणनीति? संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने किया खुलासा