राजनीति

कंगना के समर्थन में उतरे शिवराज के मंत्री विश्वास सारंग,  Aditya Thackeray से इस्तीफा लें उद्धव

कंगना रनौत और शिवसेना के बीच विवाद मुंबई से भोपाल तक पहुंची। एमपी सरकार में चिकित्सा और शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग कंगना रनौत के समर्थन में उतरे। सारंग बोले - कंगना के बयान पर शिवसेना सांसद संजय राउत को मिर्ची क्यों लगी?
2 min read
• •
Updated: 10 Sep 2020, 11:21 AM IST
aditya thackeray
कंगना रनौत और शिवसेना के बीच विवाद मुंबई से भोपाल तक पहुंची।

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में सुशांत मामले को लेकर बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत और शिवसेना के बीच जारी सियासी घमासान मुंबई से भोपाल पहुंच गया है। अब शिवराज सिंह मंत्रिमंडल में चिकित्सा और शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने इस मुद्दे पर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने महाराष्ट्र के सियासी जंग में दखल देते हुए अभिनेत्री कंगना रनौत के बचाव किया है।

शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने महाराष्ट्र के सीएम उद्धव ठाकरे से सख्त लहजे में कहा है कि या तो इस मामले की गंभीरता से जांच करवाएं या आदित्य ठाकरे ( Aditya Thackeray ) से इस्तीफा लें।

कंगना के बयान पर मिर्ची क्यूं लगी

मध्य प्रदेश सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने शिवसेना पर आक्रामक रुख अख्तियार करते हुए कहा कि आज शिवसेना वो नहीं है जो बाला साहेब की थी। शिवसेना प्रवक्ता व सांसद संजय राउत को कंगना की बातों से इतनी मिर्ची क्यू लगी?

बदले की भावना से काम कर रहे हैं उद्धव ठाकरे

कंगना ने ड्रग्स के ख़िलाफ़ ही तो आवाज़ उठाई थी। इससे साफ है कि शिवसेना की मुहिम को सीएम उद्धव ठाकरे का समर्थन हासिल है। अगर ऐसा नहीं है तो शिवसेना सड़क पर उतर को कंगना का विरोध क्यों कर रही है। संजय राउत कंगना के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग क्यों कर रहे हैं? शिवसेना से मेरी अपील है कि वो खुद कंगना का सम्मान करें।

कैबिनेट मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि जिस तरह से कंगना से उद्धव सरकार बदले की भावना से काम कर रही है, उसे अत्याचार ही कहा जा सकता है। इन घटनाओं को देखकर बाला साहब ठाकरे की आत्मा दुखी होगी।

सुशांत मामले में आदित्य का नाम शामिल

हद तो तब हो गई जब महाराष्ट्र सरकार ने एक अभिनेता के कहने पर कंगना पर जांच बैठा दी। मैं उद्धव ठाकरे को खुली चुनौती देता हूं। वो आदित्य ठाकरे की जांच करवाएं। सुशांत राजपूत आत्महत्या मामले में उनका भी नाम आया है। अगर वो दोषी हैं, तो आदित्य का इस्तीफा लें।

दरअसल, शिवराज सरकार में मंत्री विश्वास सारंग ने #DopeTestinBollywood की मुहिम चलाई थी। इस अभियान के तहत उन्होंने अभिनेता-अभिनेत्रियों के डोप टेस्ट कराने की मांग की थी। सारंग ने ट्विटर अकाउंट से एक वीडियो भी जारी किया था। इस वीडियो के जरिए उन्होंने कहा था कि फिल्म इंड्रस्टी में ड्रग्स की रोकथाम के लिए हर शूटिंग के पहले डोप टेस्ट होना चाहिए। इस मुहिम को लेकर अभिनेत्री कंगना रनौत ने भी मंत्री विश्वास सारंग की सराहना की थी।

Updated on:
10 Sep 2020, 11:21 AM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी की रैली से पहले CM फडणवीस का बड़ा आरोप, कहा- चीन के पैसों से अराजकता फैला रही कांग्रेस, ये संविधान चोर हैं

बिहार में BJP में शामिल हुए 2 निर्दलीय MLC पर RJD ने साधा निशाना, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति से लगाई गुहार

‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

India ब्लॉक का मॉक संसद खत्म, राहुल गांधी से लेकर किस विपक्षी नेता ने क्या कहा? यहां जानें