राजनीति

महाराष्ट्रः संजय राउत ने ट्वीट के जरिये बताए अपने इरादे, बीजेपी पर भी कसा तंज

Maharashtra Politics शिवसेना ही बनाएगी सरकारः राउत महाराष्ट्र में सरकार बनाने की चाबी सिर्फ शिवसेना के पास ट्वीट के जरिये शिवसेना ने साफ किए इरादे
less than 1 minute read
• •
Updated: 19 Nov 2019, 11:51 AM IST
21.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट् में नई सरकार के गठन को लेकर लगातार प्रदेश की सियासत नए मोड़ ले रही है। कभी शिवेसना की तिकड़ी तो कभी बीजेपी अपने-अपने स्तर पर सरकार बनाने के दावे कर रही है। इस बीच शिवसेना नेता संजय राउत ने एक बार फिर ट्वीट के जरिये प्रदेश की सियासत में आ रहे अगले मोड़ की तरफ इशारा किया है।

शिवसेना के वरिष्ठ नेता और सामने के संपादक संजय राउत ने ट्वीट में लिखा है कि...अगर जिंदगी में कुछ पाना हो, तो तरीके बदलो इरादे नहीं...! अपने इस एक वाक्य के जरिये संजय राउत ने साफ कर दिया कि वो अपने निर्णय पर कायम है और प्रदेश में सरकार बनाने के लिए हर संभव कोशिश कर रही है।

यही नहीं इस वाक्य के जरिये राउत ने बीजेपी पर तंज भी कसा है। शिवसेना ने इशारों-इशारों में ये कह दिया है कि तरीके अब बदलना होंगे। यानी बीजेपी अपने तानाशाही रवैये से बाहर आए।
अपने ट्वीट के अंत में संजय राउत ने जय महाराष्ट् भी लिखकर ये बता दिया कि शिवसेना को प्रदेश की कितनी चिंता है।
दरअसल पूरे महासंग्राम में शिवसेना ने इस बार एक अलग ही रूप अख्तियार कर लिया है। अपने सबसे पुराने सहयोगी पार्टी बीजेपी से बगावत कर डाली।
वजह रही वचन ही शासन...जी हां शिवसेना इस बात पर अड़ी है कि बीजेपी ने उसे 50-50 का फॉर्मूला दिया था, लेकिन परिणाम के बाद मुकर गई। वहीं बीजेपी ऐसे किसी भी दावे को खारिज कर रही है।

Published on: