राजनीति

महाराष्ट्र में बनेगी शिवसेना की सरकार, एनसीपी के साथ कांग्रेस ने दिया समर्थन!

Maharashtra Politics बन रही है शिवसेना की सरकार मोदी से पवार की मुलाकात के बाद कांग्रेस ने दिया समर्थन जल्द सामने आएगा नई सरकार का फॉर्मूला
less than 1 minute read
• •
Updated: 21 Nov 2019, 10:44 AM IST
pawar-sonia-uddhav-6_111519040544.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार बनाने के लिए जद्दोजहद में जुटी शिवसेना के लिए अब तक की सबसे अच्छी खबर आ गई है। दरअसल एनसीपी से सहमित मिलने के बाद से ही शिवसेना को कांग्रेस से समर्थन मिलने का इंतजार था। जो आखिरकार बुधवार को मिल ही गया।

बुधवार को कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने शरद पवार को सहमित दे दी है। दरअसल ये सहमित उस वक्त आई जब शरद पवार ने पीएम मोदी से भी मुलाकात की। पीएम से मुलाकात के बाद ही कई बातें सामने आने लगीं।

इनमें पवार के राष्ट्रपति बनने और केंद्र में एनसीपी को तीन बड़े पद दिए जाने जैसी बातें शामिल थीं।

हालांकि इन बातों को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान सामने नहीं आया। लेकिन इसके तुरंत बाद कांग्रेस ने अपना रुख साफ कर दिया।

इस बीच ये भी बात सामने आई कि पवार की मोदी से मुलाकात के बाद कांग्रेस के कुछ लोगों को ये बात खल गई है। यही नहीं शिवसेना के भी कुछ विधायकों ने इस बात का विरोध किया है कि पवार सरकार बनाने की बात करने के बीच पीएम मोदी से क्यों मिले। क्या इसमें उनके खुद के कुछ हित भी शामिल हैं।

बहरहाल शिवसेना के साथ सरकार बनाने को लेकर जो लंबी खींचतान चल रही थी। वो एनसीपी और कांग्रेस ने लगभग खत्म कर ली है। बताया जा रहा है कि जल्द ही इसको लेकर आधिकारिक घोषणा भी कर दी जाएगी।

Updated on:
21 Nov 2019, 10:44 AM IST
Published on:
Also Read
View All
रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब

‘मुश्किल था एक घूंट न लेना’, मुस्लिम किसान से दूध की बोतल लेकर पी गए हिमंत बिस्वा सरमा, जानें पूरा मामला

तेजस्वी यादव का PM मोदी पर साधा निशाना, बोले- बेरोजगारी और महंगाई पर बात क्यों नहीं करते? बिहार में कारखाने क्यों नहीं लगाए