राजनीति

संजय राउत ने बताया महाराष्ट्र की नई सरकार में क्या होगा अजित पवार का रोल

Maharashtra politics फिर सुर्खियों में अजित पवार संजय राउत ने बताया पार्टी में क्या होगी भूमिका उद्धव ठाकरे समेत 6 विधायक कल लेंगे शपथ
2 min read
• •
Updated: 27 Nov 2019, 12:02 PM IST
ajit-pawar-1574564625.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र में नई सरकार को लेकर अब लगभग तस्वीर साफ हो गई है। नए विधायकों ने बुधवार को जहां सदन में कार्यभार संभाला। वहीं मुख्यमंत्री के तौर पर उद्धव ठाकरे गुरुवार को शपथ लेंगे। इन सबके बीच जो सबसे बड़ी खबर सामने आ रही है वो ये कि आखिर नई सरकार में अजित पवार की क्या भूमिका होगी।

अजित पवार जो शिवसेना की तिकड़ी से बगावत कर बीजेपी के साथ सरकार बना चुके थे। वापस एनसीपी में लौट आए हैं। ऐसे में उनकी भूमिका को लेकर पूरे देश की नजरें टिकी हुई हैं। अजित पवार को नई सरकार में क्या रोल दिया जाएगा इस पर शिवसेना नेता और प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ा बयान दिया है।

उधर.. नई सरकार में अपनी भूमिका पर जब अजित पवार से पूछा गया है तो उन्होंने साफ कहा कि पार्टी जो निर्णय लेगी मुझे मंजूर होगा।

संजय राउत ने कहा है कि महाराष्ट्र की नई सरकार में अजित पवार का रोल काफी अहम होगा। हालांकि अब तक उनको क्या पद दिया जाएगा, मंत्रिमंडल में जगह मिलेगा या फिर कोई और भूमिका होगी इस बार स्पष्ट जवाब सामने नहीं आया है।

राउत ने कहा कि वह एक बड़ी भूमिका में होंगे। इसके बाद उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि देखिए अभी वह कितना बड़ा काम करके आए हैं। संजय राउत के इस बयान को अजित के फजीहत कराकर वापस लौटने से जोड़कर देखा जा रहा है।

उधर, अभी नई सरकार में डेप्युटी सीएम का पद किसे मिलेगा, यह अभी तय नहीं है। पहले चर्चा थी कि यह पद अजित पवार को मिल सकता है।
3 तक साबित करना होगा बहुमत
उधर...आपको बता दें कि नई सरकार को 3 दिसंबर तक अपना बहुमत साबित करना है। जो मौजूदा स्थिति के मुताबिक औपचारिकता भर रह गया है। इस बीच गुरुवार को उद्धव ठाकरे मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे, जबकि उनके साथ 6 अन्य विधायक बतौर मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं।

Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल