राजनीति

यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का बड़ा बयान, मोदी सरकार की उल्‍टी गिनती शुरू

लोगों को मोदी सरकार की तानाशाही और उसके खतरों के बारे में जागरूक करना होगा।
2 min read
• •
Updated: 23 Jul 2018, 11:19 AM IST
soniya
यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी का बड़ा बयान, मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू

नई दिल्ली। यूपीए अध्‍यक्ष और कांग्रेस की वरिष्ठ नेता सोनिया गांधी ने एक बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पीएम मोदी की उल्‍टी गिनती शुरू हो गई है। इसके साथ ही उन्‍होंने ये बात भी कही कि लोगों को उस संभावित खतरे से भी बचाना होगा जो मोदी सरकार की वजह से एक खतरे के रूप में भारतीय लोकतंत्र के ऊपर मंडरा रहा है। ये बात उन्‍होंने कांग्रेस के नेताओं से कही। सोनिया गांधी ने कहा कि लोगों पर मंडरा रहे खतरों को रोकना विपक्षी पार्टी होने के नाते हमारी नैतिक जिम्‍मेदारी है।

लोगों की नाराजगी से हताश हैं मोदी
पूर्व कांग्रेस अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने भारत के वंचितों और गरीबों के लिए अहितकारी मोदी सरकार की नीतियों पर हमला बोला। उन्‍होंने कहा कि यह निराशा का विषय है कि सरकार को गरीबों और दलितों की चिंता नहीं है। उन्‍होंने मोदी सरकार के खौफ के शासन को लेकर भी पार्टी के नेताओं और लोगों को आगाह किया है। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी जिस अंदाज में बोलते हैं और लोगों को असहिष्‍णुता, धर्मनिरपेक्षता, राष्‍ट्रवाद और सांप्रदायिकता के मुद्दे पर धमकाते हैं वो उनकी हताशा को दर्शाता है। इससे साफ है कि मोदी सरकार की उलटी गिनती शुरू हो गई है। उन्‍होंने कहा कि लोगों को मोदी सरकार की तानाशाही के बारे में जागरूक करना होगा।

गठबंधन धर्म को लेकर कांग्रेस प्रतिबद्ध
यूपीए अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि कांग्रेस गठबंधन धर्म का पालन करने और उसे सफल बनाने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। इस दिशा में कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी द्वारा किए जा रहे प्रयास में हम सभी उनके साथ हैं। इसके साथ ही उन्‍होंने कांग्रेस के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भाजपा से सीख लेने की भी नसीहत दी है। उन्‍होंने कहा कि अहंकारी पीएम के प्रकोप से लोगों को बचाने के लिए हमें अतिरिक्‍त प्रयास करने होगे।

Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह का जिक्र कर सुनाया किस्सा, बोले- पापा उनसे फोन पर बात कर रहे थे, तभी मम्मी-पापा में हुआ था झगड़ा

सोनिया गांधी की किताब के विमोचन में पहुंचे कैप्टन अमरिंदर सिंह, जानें पंजाब चुनाव से पहले क्या हैं इसके मायने?

राहुल गांधी को किरेन रिजिजू की 7 सलाह, बोले- खुद का मजाक बनवाया, देश को भी शर्मिंदा कराया

परिसीमन पर नताशा आव्हाड की पोस्ट पर विवाद, सुप्रिया सुले बोलीं- पिता और बेटी के विचार अलग, मैं इसका स्वागत करती हूं

महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर शरद पवार की पार्टी का क्या होगा रुख? सुप्रिया सुले ने साफ कर दिया अपना स्टैंड