16 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जयप्रकाश के बाद वीर सिंह पर भी गिरी गाज, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने छीने सारे पद

Mayawati Action :मायावती ने जयप्रकाश सिंह की पार्टी से छुट्टी करने के बाद वीर सिंह को भी पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है।
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

लखनऊ

•

image

Nitin Srivastva

•

Updated: 23 Jul 2018, 12:51 PM IST

BSP Supremo Mayawati punished veer singh after Jai Prakash Singh

जयप्रकाश के बाद वीर सिंह पर भी गिरी गाज, बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने छीने सारे पद

लखनऊ. बहुजन समाज पार्टी सुप्रीमो मायावती ने राहुत गांधी को विदेशी मूल का बताने के मामले में एक और बड़ी कार्रवाई की है। मायावती ने जयप्रकाश सिंह की पार्टी से छुट्टी करने के बाद वीर सिंह को भी पार्टी के सभी पदों से हटा दिया है। वीर सिंह बसपा में राष्ट्रीय महासचिव और कोआर्डिनेटर के पद पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे। आपको बता दें कि बहुजन समाज पार्टी के एक सम्मेलन में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विदेशी मूल का बताया गया था। इस सम्मेलन में जयप्रकाश सिंह के साथ वीर सिंह भी मौजूद थे।

मायावती ने दिया कड़ा संदेश

मायावती ने एक के बाद एक कड़े फैसले लेकर यह साफ कर दिया है कि बहुजन समाज पार्टी में सिद्धांत से अलग हटकर बयानबाजी करने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। इसी के चलते कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को विदेशी मूल का और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को गब्बर सिंह बताने वाले जयप्रकाश सिंह को मायावती ने पहले ही पार्टी से बाहर का रास्ता दिखा दिया था। जयप्रकाश सिंह के बाद मायावती ने अब वीर सिंह को भी दोनों पदों से हटा दिया है। पार्टी सूत्रों की अगर मानें तो वीर सिंह को भी मायावती पार्टी से बाहर कर सकती हैं।

संगठन को भी दिया विस्तार

वहीं इन दोनों नेताओं पर एक के बाद एक कड़ी कार्रवाई के बाद मायावती ने संगठन को भी विस्तार दिया है। मायावती ने जयप्रकाश सिंह की जगह लखीमपुर खीरी के बसपा नेता रामजी लाल गौतम को पार्टी का नया राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके साथ ही अब कर्नाटक के चुनाव में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभाने वाले अशोक सिद्धार्थ को मध्य प्रदेश का भी अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। रामजी लाल दलित नेता हैं और जानकारी के मुताबिक वह मायावती के काफी करीबी भी हैं। आपको बता दें कि पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष के बाद राष्ट्रीय उपाध्यक्ष का पद काफी महत्वपूर्ण होता है।

प्रदेश प्रभारी के कामों में भी बदलाव

बसपा सुप्रीमो मायावती ने कई प्रदेश प्रभारियों के कामों में भी बड़ा बदलाव किया है। मध्य प्रदेश में रामअचल राजभर के साथ अशोक सिद्धार्थ, छत्तीसगढ़ में लालजी वर्मा के साथ अशोक सिद्धार्थ और अंबिका चौधरी इसके अलावा अतर सिंह को हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ का प्रभारी बनाया गया है। वहीं धर्मवीर अशोक की जगह पूर्व राज्यसभा सांसद मुनकाद अली को राजस्थान का प्रभारी बनाया है। मुनकाद को अलीगढ़ और आगरा मंडल के कोआर्डिनेटर पद की भी जिम्मेदारी दी गई है।