राजनीति

सोनिया के दामाद रॉबर्ट वाड्रा का बयान: देश में राहुल गांधी लाएंगे बदलाव, कर रहे हैं कड़ी मेहनत

हम लोगों के साथ हैं और लोगों की समस्‍याओं से निजात दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।
2 min read
Aug 20, 2018
vadra
vadra

नई दिल्‍ली। यूपीए की अध्‍यक्ष सोनिया गांधी के दामाद रॉबर्ट वाड्रा ने पहली बार कांग्रेस अध्‍यक्ष राहुल गांधी के बारे में बड़ा बयान दिया है। उन्‍होंने कहा कि राहुल गांधी मेहनत कर रहे हैं। बहुत जल्‍द वो देश में देश बड़ा बदलाव लाकर दिखाएंगे। उन्‍होंने कहा कि जिस तरह से देश गलत राह पर चल निकला है उसको देखते हुए ये परिवर्तन आएगा क्योंकि राहुल गांधी इसके लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

पीएम मोदी की नीतियों पर बोला हमला
पीएम मोदी का नाम लिए बगैर उन्‍होंने कहा कि देश के लोगों ने पिछले चार सालों में बहुत कुछ झेला है। लेकिन उन्होंने ये नहीं बताया कि इससे उनका इशारा किस तरफ है। पर उनकी बातों से साफ है कि वो जीएसटी और नोटबंदी से लोगों को हुई परेशानी की बात कर रहे थे। ये बात उन्‍होंने आंध्र प्रदेश के तिरुपति मंदिर में बालाजी का दर्शन करने के बाद कही। उन्होंने एक फोटो के साथ फेसबुक पर एक संदेश भी पोस्ट किया है। वाड्रा मानते हैं कि लोग बदलाव चाहते हैं। मैं देख सकता हूं कि लोगों ने पिछले कुछ वर्षों में बहुत कुल झेला है। हम सबको धर्मनिरपेक्ष होने की जरूरत है। हमारे देश के लिए बहुत अहम है। हम लोगों के साथ हैं और लोगों की समस्‍याओं से निजात दिलाने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करेंगे।
सुप्राभटम का दो बजे रात तक इंतजार किया
उन्‍होंने कहा कि कोई केवल तभी तिरुपति जाने वालों की भक्ति को समझ सकता है, जब वो कई ऐतिहासिक मंदिरों की यात्रा करने का प्रयास करता है। अपने अनुष्ठानों का पालन करता है। उन्होंने शुरू में श्री पद्मावती अम्मावरू मंदिर में प्रार्थना की और फिर तिरूमाला गए, लेकिन उन्हें सुप्राभटम दर्शन के लिए देर रात दो बजे तक इंतजार करना पड़ा।

गांधी परिवार में बेचैनी
वाड्रा पर पलटवार करते हुए भाजपा ने कहा कि उनकी टिप्पणी बताती है कि गांधी परिवार में सत्ता पर दावेदारी को लेकर बैचेनी है। संबित पात्रा ने कहा कि तो अब देश को शासन के बारे में रॉबर्ट वाड्रा से उपदेश लेना होगा। उन्होंने कहा कि गांधी परिवार में बैचेनी का आलम है क्योंकि गांधी परिवार सत्ता में रहने का आदि है। इस बैचेनी के आलम की वजह से जब वो सत्ता से बाहर होते हैं तब हम देखते हैं कि गांधी परिवार का हर सदस्य सिंहासन पर दावा करता है। पात्रा ने कहा कि ये देश एक वंश, एक परिवार का नहीं है।

Published on:
20 Aug 2018 08:22 am