5 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी के चुनावी दौरे का रोडमैप तैयार

दिल्ली से होगा अंतिम निर्णय
2 min read
Google source verification
news 1

'व्हाइट हाउस' में बनेगी बीजेपी सरकार को गिराने की प्लानिंग, कड़ी सुरक्षा में होगा काम

भोपाल. कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी सितंबर में मध्यप्रदेश का चुनावी दौरा करेंगे। प्रदेश कांग्रेस ने इसका रोडमैप तैयार कर लिया है। राहुल की हरीझंडी मिलने के बाद इसे अंतिम रूप दिया जाएगा। प्रस्ताव के तहत राहुल विभिन्न चरणों में दौरा करेंगे। पहले चरण की शुरुआत खंडवा के ओंकारेश्वर से होगी। राहुल के चुनावी दौरे के लिए सर्वसुविधा युक्त बस का इंतजाम किया गया है। इसमें 12 लोगों के बैठने की व्यवस्था है। बस में राहुल के साथ प्रदेश कांग्रेस के कुछ बड़े नेता भी सवार होंगे। राहुल पहले चरण में मालवा-निमाड़ की 22 विधानसभा क्षेत्रों को कवर करेंगे।

सियासी मायने भी हैं ओंकारेश्वर से प्रचार के
ओंकारेश्वर से चुनाव प्रचार शुरू करने के सियासी मायने भी हैं। यहां 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक स्थापित हैं। चुनाव प्रचार पर निकलने के पहले राहुल मंदिर जाएंगे। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी अपनी चुनावी यात्रा की महाकालेश्वर मंदिर से पूजा-अर्चना के साथ शुरू की थी, इसलिए कांग्रेस भी सॉफ्ट हिन्दुत्व कार्ड खेलना चाहती है।

कमलनाथ की सभाओं के बीच दीपक बावरिया करेंगे समीक्षा बैठकें
प्र देश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ चुनावी सभाओं के बीच प्रदेश प्रभारी दीपक बावरिया जिलास्तर पर समीक्षा बैठकें करेंगे। वे 20 से 24 अगस्त तक आधा दर्जन जिलों में कार्यकर्ताओं की बैठकें लेंगे। बावरिया 20 अगस्त को सुबह खंडवा के कार्यकर्ताओं की बैठक लेने के बाद दोपहर में हरसूद, पंधाना और मांधाता विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा करेंगे।

वे 21 अगस्त को खरगोन विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं की बैठक के बाद बड़वाह, महेश्वर, भीकनगांव, भगवानपुरा, कसरावद और 22 अलीराजपुर, जोबट क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से चर्चा करेंगे। इसके बाद दतिया, भांडेर, सेवढ़ा, डबरा, भितरवार, ग्वालियर, भिण्ड, मुरैना में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।

उनका वरिष्ठ कांगे्रस नेताओं के साथ बैठक का भी कार्यक्रम है। कमलनाथ 20 अगस्त को हरदा और देवास में चुनावी सभाओं को सम्बोधित करेंगे। उधर, नेता प्रतिपक्ष अजय ङ्क्षसह 20 अगस्त को न्याय यात्रा के छठवें चरण की शुरुआत बुंदेलखंड के सागर जिले से करेंगे।