राजनीति

सुब्रह्मण्यम स्वामी का बड़ा बयान-जेपी नड्डा का भाजपा अध्यक्ष बनना तय

सुब्रह्मण्यम स्वामी का जेपी नड्डा ( JP Nadda ) को लेकर बड़ा बयान निर्विरोध चुने जाएंगे जेपी नड्डा ट्विटर पर जेपीनड्डा कर रहा है ट्रेंड
less than 1 minute read
• •
Updated: 20 Jan 2020, 3:06 PM IST
swamy-1_2.jpg

नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राज्यसभा सदस्य सुब्रह्मण्यम स्वामी बीजेपी नेता जेपी नड्डा (JP Nadda) को लेकर बड़ा बयान दिया है। स्वामी ने सोमवार को कहा कि जेपी नड्डा का पार्टी का अध्यक्ष बनना अब तय है। ऐसा पार्टी की ओर से घोषणा के बाद इसके ट्विटर पर ट्रेंड करने की वजह से है।

बता दें कि भाजपा के आधिकारिक हैंडल से कहा गया है कि सोमवार अपराह्न् 2.30 बजे तक पार्टी का नया अध्यक्ष बनना तय है और नड्डा को निर्विरोध चुना जाएगा। इस पर ट्वीट करते हुए स्वामी ने नड्डा के कार्यभार संभालने का स्वागत किया। उन्होंने कहा, 'मुझे यकीन है कि उनका कार्यकाल उनके स्वभाव को देखते हुए सबसे अधिक सामंजस्यपूर्ण होगा।'

राज्यसभा सदस्य ने कहा कि भाजपा अध्यक्ष पद के लिए सिर्फ एक नामांकन के साथ जे.पी. नड्डा का अब अध्यक्ष बनना तय है। इस पोस्ट को 1.3 हजार बार रिट्वीट किया गया और 9.3 हजार लाइक मिले हैं। नड्डा व पार्टी को बहुत सारी शुभकामनाएं भी दी गईं। भाजपा की ओर से नड्डा को नए अध्यक्ष के तौर पर चुने जाने की आधिकारिक घोषणा के बाद ट्विटर पर जेपीनड्डा ट्रेंड करने लगा।

Updated on:
20 Jan 2020, 3:06 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल