आपको बता दें कि बीजेपी के कार्यकारी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ( Jagat Prakash Nadda ) अगले प्रमुख निर्विरोध चुने जा सकते हैं। बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष की घोषणा दीन दयाल उपाध्याय मार्ग स्थित पार्टी मुख्यालय में की जाएगी। इसके मद्देनजर मुख्यालय में पार्टी के नेताओं के साथ बीजेपी नेता अमित शाह, राजनाथ सिंह, नितिन गडकरी मौजूद हैं।