Sushant Singh Rajput मामले में Sushil Modi ने महाराष्ट्र सरकार पर लगाया गंभीर आरोप। सुशांत मामले में जिम्मेदार सभी तत्वों को बचा रहे हैं Uddhav Thackeray। Maharashtra Government में शामिल Congress इस बार Bihar Assembly Election में जनता को क्या मुंह दिखाएगी।
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह ( Bollywood actor Sushant Singh Rajput ) हत्या मामले ( Death Case ) में उदासीन महाराष्ट्र सरकार ( Maharashtra Government ) पर बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ( Deputy Chief Minister Sushil Kumar Modi ) ने निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि एनसीपी-कांग्रेस ( NCP-Congress ) के बैसाखी पर टिक उद्धव ठाकरे ( Uddhav Thackeray ) की सरकार बालीवुड माफिया ( Bollywood mafia ) के दबाव में हैं। इसलिए सुशांत मामले में सभी हत्यारोपियों को बचाने में लगी है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस इस बार बिहार की जनता को क्या मुंह दिखायेगी? अब बिहार के बेटे सुशांत सिंह राजपूत की मौत की जांच के लिए के लिए पहुंची बिहार पुलिस ( Bihar Police ) को मुम्बई पुलिस ( Mumbai Police ) का सहयोग नहीं मिल रहा है।
सुशील मोदी ने कहा कि बिहार सरकार ( Bihar Government ) सुशांत सिंह राजपूत मामले में परिजनों को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जा सकती है।
बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ( Bihar Deputy Chief Minister Sushil Modi ) ने कहा कि बिहार सरकार ने न केवल जांच के आदेश दिए हैं बल्कि सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) में कैविएट दाखिल कर अपील की है कि रिया चक्रबर्ती (Riya Chakraborty ) की याचिका पर सुनवाई करते समय बिहार का पक्ष भी सुना जाए। राज्य सरकार सुशांत को न्याय दिलाने के लिए किसी भी हद तक जाएगी।
उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी ने कहा कि एनसीपी-कांग्रेस की बैसाखी पर टिकी उद्धव सरकार ने तो हद कर दी है।
सुशील कुमार ने एक ट्वीट में उन्होंने कहा कि उदीयमान अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की कथित आत्महत्या ने करोड़ों बिहारवासियों को स्तब्ध और दुखी किया है। इसलिए लगभग सभी दल चाहते हैं कि मामले की सीबीआई जांच ( CBI Investigation ) हो।
उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र में पहले भी बिहार के लोगों से दुर्व्यवहार की शिकायतें मिलती रही हैं। लॉकडाउन के दौरान महाराष्ट्र से बिहारी मजदूरों की वापसी के समय उद्धव सरकार ने अड़ंगेबाजी पर उतर आई थी।
बता दें कि इससे पहले बिहार के सीएम नीतीश कुमार ( CM Nitish Kumar ) ने कहा था कि अगर परिवार कहेगा तो सीबीआई जांच की सिफारिश करेंगे। सुशांत के परिवार को न्याय दिलाने के लिए ज़रूरत पड़ी तो स्पीडी ट्रायल भी कराएंगे।