नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून ( CAA ) के खिलाफ उत्तर पूर्वी दिल्ली ( North East Delhi ) में फरवरी, 2020 में हुए दिल्ली दंगों ( Delhi riots ) की कथित साजिश रचने के दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने फिर से अपनी जांच तेज कर दी है। इस मामले में दिल्ली पुलिस ने एक बार फिर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय ( JNU ) के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद ( Umar Khalid ) से पूछताछ की है।