राजनीति

Tamil Nadu CM की लोगों से अपील- Corona Infection रोकने के लिए करें Lockdown का पालन

Tamil nadu cm palaniswami ने लोगों से Lockdown का सख्ती से पालन करने को कहा Tamil nadu में चेन्नई सहित तीन जिलों में 21 से 28 जून तक पूरी तरह Lockdown लागू
2 min read
• •
Updated: 20 Jun 2020, 8:44 PM IST
Tamil Nadu CM की लोगों से अपील- Corona Infection रोकने के लिए करें Lockdown का पालन
Tamil Nadu CM की लोगों से अपील- Corona Infection रोकने के लिए करें Lockdown का पालन

नई दिल्ली। तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एडप्पादी के पलानीस्वामी ( Tamil Nadu CM Edappadi K palanisamy ) ने शनिवार को राज्य के लोगों से आग्रह किया कि वे कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के प्रसार को रोकने के लिए लॉकडाउन ( Lockdown ) का सख्ती से पालन करें। आपको बता दें कि राज्य में चेन्नई सहित तीन जिलों में 21 से 28 जून तक पूरी तरह Lockdown लागू है। शनिवार को मीडिया को संबोधित करते हुए, मुख्यमंत्री ने जनता से सरकार को यथासंभव सहयोग करने का आग्रह किया और लोगों से मास्क पहनने और सार्वजनिक स्थानों पर सामाजिक दूरी ( Social Distancing ) बनाए रखने का आग्रह किया।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार कोरोना वायरस के प्रसार को रोकने के लिए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर रही है। राज्य में कोविड-19 नियंत्रण उपायों की निगरानी के लिए आईएएस और आईपीएस अधिकारियों और डॉक्टरों सहित कई टीमों का गठन किया गया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि शुरुआती दौर में तमिलनाडु में कोरोना वायरस दूसरे देशों और राज्यों के लोगों द्वारा फैलाया गया। डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के जबरदस्त प्रयास के कारण, राज्य में रिकवरी दर 54 प्रतिशत है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सोशल मीडिया, टेलीविजन और पुलिस के माध्यम से जागरूकता पैदा कर रही है, और स्थानीय नगरपालिका प्रशासन यह सुनिश्चित कर रहा है कि ये अभियान हर कोने तक पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कई क्षेत्रों में कैंप लगाकर चेंकिंग और जन—जागरुकता अभियान चलाने का काम कर रहे हैं। “तमिलनाडु में 8 लाख से अधिक कोरोना टेस्ट किए गए हैं, जो देश में सबसे ज्यादा हैं। राज्य में 83 सक्रिय प्रयोगशालाएं हैं।

मुख्यमंत्री ने बताया कि शुक्रवार को, 27,537 कोरोना वायरस के टेस्ट किए गए। जबकि सरकार अब और अधिक टेस्टिंग बढ़ाने पर विचार कर रही है। राज्य में 30,271 लोगों को इलाज के बाद हॉस्पिटल से डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Updated on:
20 Jun 2020, 8:44 PM IST
Published on:
Also Read
View All
Exclusive Interview: दौसा जिला प्रमुख बनते ही एक्शन मोड में बीना बैरवा, बोलीं- अवैध शराब ठेकों को करवाऊंगी बंद

कौन हैं हनुमान बेनीवाल के खास RLP नेता पांचाराम? 2 बार विधानसभा चुनाव हारे, अब बने नागौर जिला प्रमुख

शरद पवार की तबीयत बिगड़ी, ब्रीच कैंडी अस्पताल में कराया गया भर्ती; बैठक छोड़ मिलने पहुंची सुप्रिया सुले बोलीं- ‘बाबा बात नहीं मानते’

लोकसभा चुनाव की तर्ज पर फिर ‘संविधान बचाओ’ की सियासी रणनीति, क्या बीजेपी को घेरने के लिए कांग्रेस ने तैयार किया नया प्लान?

बीकानेर जिला प्रमुख चुनाव: निकिता डूडी से हार के बाद भी सरिता चौहान के तेवर बरकरार, पार्टी से निकाले जाने पर दिया बड़ा बयान