राजनीति

टीडीपी के पूर्व सांसद शिव प्रसाद का निधन, 69 की उम्र में ली अंतिम सांस

TDP के पूर्व सांसद और कद्दावर नेता शिव प्रसाद का लंबी बीमारी के बाद निधन संसद में कभी नारद तो कभी सुदामा बन कर पहुंचते थे शिव प्रसाद आंध्र प्रदेश के अलग राज्य का दर्जा दिलाने के लिए किया संघर्ष
2 min read
siva_prasad_10.jpg

नई दिल्ली। देश के दक्षिण इलाके से बड़ी खबर सामने आ रही है। चंद्रबाबू नायडू की पार्टी तेलगु देशम पार्टी के पूर्व सांसद एन शिव प्रसाद का शनिवार को निधन हो गया। शिव प्रसाद काफी दिनों से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज चेन्नई के अपोलो अस्पताल में चल रहा था।

अपनी आवाज पहुंचाने के लिए शिव प्रसाद ने कई स्वांग रचे थे।

दरअसल आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने की मांग को लेकर एन शिव प्रसाद संसद में कभी नारद बन कर पहुंचे तो कभी सुदामा बनकर।

अपने इसी अंदाज के कारण वे अन्य सांसदों से काफी अलग थे और चर्चा में भी रहते थे।

आंध्र प्रदेश के पूर्व सीएम और टीडीपी अध्यक्ष चंद्रबाबू नायडू ने एन शिव प्रसाद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। नायडू ने कहा कि एन शिव प्रसाद उनके मित्र जैसे थे।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिलाने में उनका संघर्ष याद रखा जाएगा। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के बंटवारे के दौरान भी उन्होंने अहम रोल अदा किया।

चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि एन शिव प्रसाद का निधन न सिर्फ चित्तूर के लिए बल्कि पूरे आंध्र प्रदेश के लिए गहरी क्षति है। नायडू ने कहा कि इस हफ्ते पार्टी के दो वरिष्ठ नेता दुनिया छोड़कर चले गए, ये टीडीपी के लिए बेहद दुखद घड़ी है।

आपको बता दें कि नारामल्ली शिवप्रसाद 2009 के लोकसभा चुनाव में चित्तूर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव जीते थे। उनका जन्म 11 जुलाई 1951 को हुआ था। उन्होंने सिनेमा के क्षेत्र में भी काम किया था।

एन शिव प्रसाद आंध्र प्रदेश के विभाजन के सख्त खिलाफ थे और लोकसभा में कई बार प्रदर्शन कर चुके थे।

आंध्र प्रदेश के बंटवारे के खिलाफ संसद में प्रदर्शन करने पर उन्हें निलंबित भी किया गया था।

आंध्र प्रदेश के विभाजन के बाद राज्य के विशेष दर्जे की मांग को लेकर उन्होंने संविधान निर्माता बीआर आम्बेडकर की पोशाक पहनकर संसद परिसर में प्रदर्शन किया था।

Updated on:
21 Sept 2019 05:18 pm
Published on:
21 Sept 2019 04:13 pm