राजनीति

भाई से कोई विवाद नहीं, तेजप्रताप की शिकायतों को सुलझाया जाएगा-तेजस्वी यादव

आरजेडी में उत्तराधिकारी को लेकर तेज प्रताप और तेजस्वी यादव में सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है।

2 min read
भाई से कोई विवाद नहीं, तेजप्रताप की शिकायतों को सुलझाया जाएगा-तेजस्वी यादव

पटना: राष्ट्रीय जनता दल में लालू प्रसाद की गैर मौजूदगी में सत्ता संभालने के संघर्ष को लेकर पार्टी में कलह शुरू है। उत्तराधिकारी को लेकर लालू यादव के दोनों बेटे तेज प्रताप यादव और तेजस्वी यादव में अनबन की खबरें हैं। हालांकि बढ़ते विवाद पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जानबूझकर तूल दिया जा जा रहा है। कुछ लोग इसको हवा देने की कोशिश में लगे हुए हैं। भाई के साथ कोई विवाद नहीं। तेज प्रताप की जो भी शिकायतें है उसे तत्काल रूप से सुलझाया जाएगा।

तेज प्रताप ने कलह की खबर को किया खारिज

ये भी पढ़ें

VIDEO: परिवार में सत्ता संघर्ष की बात पर तेज प्रताप की सफाई, कहा- इसलिए हो रही चर्चा

वहीं तेजप्रताप ने पार्टी से नाराज चल रहे खबरों को खारिज कर दिया है। राजद नेता और लालू प्रसाद के बड़े बेटे तेज प्रताप ने कहा कि पारिवारिक कलह की सारी खबरें झूठी हैं। मैं तेजस्वी और लालू जी के खिलाफ नहीं हूं, लेकिन, कुछ पार्टी के वरिष्ठ नेता युवा कार्यकर्ताओं को बाहर का रास्ता दिखाने में जुटे है। इससे पहले शनिवार को तेजप्रताप ने बगावती तेवर अपनाते हुए पार्टी अलाकमान पर तंज कसा था। तेजप्रताप यादव इशारों ही इशारे में तेजस्वी यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि हमारी छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही। सीनियर नेता कार्यकर्ताओं पर बेवजह दबाव बनाते हैं। पार्टी में हर कार्यकर्ता काम करता और बराबर का हकदार है। हालांकि दोनों भाइयों में कोई फूट नहीं है। कुछ लोग लड़वाना चाह रहे हैं।

अपनी अनदेखी से परेशान हैं तेजप्रताप

दरअसल तेज प्रताप का एक वीडियो वायरल होने के बाद मतभेद की बातों को तूल दिया जाने लगा है। वायरल वीडियो में लालू के बड़े बेटे इस बात को लेकर नाराज दिख रहे हैं कि पार्टी में उनकी कोई नहीं सुन रहा है। वीडियो में तेज प्रताप यादव आरजेडी नेता राजेंद्र पासवान की बात करते हुए दिखाई दे रहे हैं। पासवान दलित समाज से आते हैं। वो राजेंद्र को पार्टी में सम्मानजनक पद दिलाना चाहते हैं। वीडियो में तेज प्रताप इस बात की भी शिकायत करते नजर आ रहे हैं कि उनकी इस मांग की पार्टी के द्वारा अनदेखी की जा रही है। इस वायरल वीडियो में वह आरजेडी के अंदर कुछ असामाजिक तत्वों की एंट्री की बात कह रहे हैं, जो पार्टी को न केवल कमजोर कर रहे हैं, बल्कि उन्हें तेजस्वी के साथ लड़वाने की कोशिश कर रहे हैं। इसके अलावा उनकी शिकायत ये भी है कि अगर वो पार्टी के किसी भी नेता को फोन करते हैं, तो कोई रिस्पांस नहीं देता है।

ये भी पढ़ें

लालू के घर में फूट के आसार, तेजप्रताप की नाराजगी से आरजेडी में भूचाल
Published on:
10 Jun 2018 04:15 pm
Also Read
View All