राजनीति

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले तेजस्वी- अब जल्द ही खाली कर दूंगा सरकारी बंगला

सरकार बंगले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राजद नेता और पूर्व के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जल्द ही बंगला खाली करने की बात कही है।सरकार बंगले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राजद नेता और पूर्व के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जल्द ही बंगला खाली करने की बात कही है।
2 min read
• •
Updated: 9 Feb 2019, 11:47 AM IST
news
सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले तेजस्वी- अब जल्द ही खाली कर दूंगा सरकारी बंगला

नई दिल्ली। सरकार बंगले को लेकर सुप्रीम कोर्ट की फटकार के बाद राजद नेता और पूर्व के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने जल्द ही बंगला खाली करने की बात कही है। बिहार में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने कहा है कि वह अपना सरकारी बंगला 5, दशरथ मार्ग जल्द खाली कर देंगे। आपको बता दें कि शीर्ष अदालत ने तेजस्वी यादव के सरकारी बंगले वाली याचिका को खारिज दिया था। इसके साथ ही कोर्ट ने उन पर 50 हजार रुपए का जुर्माना लगाया था।

सर्वोच्च न्यायालय और उसके फैसले का सम्मान

भागलपुर में 'बेरोजगारी हटाओ, आरक्षण बढ़ाओ' यात्रा के दौरान तेजस्वी यादव ने कहा कि वह और उनका परिवार हमेशा ही सर्वोच्च न्यायालय और उसके फैसले का सम्मान करता रहा है और उनके फैसले का पालन किया जाएगा। आपको दें कि 2015 में जब तेजस्वी यादव को बिहार के उपमुख्यमंत्री थे तो उनकोक 5 देशरत्न मार्ग सरकार बंगला आवंटित किया गया था। इसके बाद 2017 में बनी भाजपा और नीतीश सरकार के बाद तेजस्वी क्योंकि डिप्टी सीएम नहीं रहे थे। इसलिए उनसे सरकारी बंगला खाली करने को कहा गया था। इसके साथ ही उनको बतौर नेता प्रतिपक्ष 1 पोलो रोड बंगला आवंटित कर दिया गया था।

पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था

आपको बता दें कि तेजस्वी के इस सरकार बंगले को लेकर पिछले डेढ़ साल से विवाद चल रहा था। वहीं, तेजस्वी खुद बंगला खाली करने को तैयार नहीं थे और उन्होंने इसको लेकर पटना हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी। हाईकोर्ट ने तेजस्वी की याचिका पर सुनवाई कर उनको बंगला खाली करने का आदेश दिया था। जिसके बाद तेजस्वी उन्होंने पटना हाईकोर्ट के आदेश को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए तेजस्वी की याचिका का खारिज कर दिया।

Updated on:
9 Feb 2019, 11:47 AM IST
Published on: