राजनीति

CG Politics: प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने CM बघेल पर कंसा तंज, कहा- मंत्री ने ही खोल दी कांग्रेस सरकार की पोल

Arun Sao attacked CM Baghel: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, मुख्यमंत्री भ्रम फैलाने झूठ का पुलिंदा पेश करते हैं और अब उनके ही पूर्व कृषि मंत्री ने पोल खोल कर रख दी है...
less than 1 minute read
Sep 07, 2023
The minister himself exposed Bhupesh Sarkar: Sao
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव

Arun Sao attacked CM Baghel: रायपुर। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा, मुख्यमंत्री भ्रम फैलाने झूठ का पुलिंदा पेश करते हैं और अब उनके ही पूर्व कृषि मंत्री ने पोल खोल कर रख दी है।

उन्होंने स्पष्ट कर दिया है कि किसानों को मिलने वाला धान का मूल्य केंद्र सरकार द्वारा घोषित न्यूनतम समर्थन मूल्य के दम पर है। साव ने कहा, कांग्रेस पार्टी ने चुनाव जीतने के लिए अपने घोषणा पत्र में किसानों को धान का न्यूनतम समर्थन (Arun Sao) मूल्य 2500 रुपए प्रति क्विंटल देने का वादा किया था, लेकिन अब किसानों को इस साल धान की जो कीमत मिलेगी, उसमें 2183 रुपए प्रति क्विंटल केंद्र सरकार द्वारा घोषित समर्थन मूल्य है।

Arun Sao attacked CM Baghel: प्रदेश के पूर्व कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे ने कहा है कि आने वाले पांच साल में धान की कीमत 3600 रुपए प्रति क्विंटल हो जाएगी। वे यह इसलिए बोल (BJP Hindi News) रहे हैं कि केंद्र ने 1 करोड़ 30 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का ऐलान किया है।

Arun Sao attacked CM Baghel: मोदी सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों के पूरे धान का चावल खरीदेगी। धान का समर्थन मूल्य 2018 से लेकर 2028 तक 10 वर्षों में दो गुना हो जाएगा। साव ने कहा, किसानों के कल्याण की बात केवल भाजपा ही कर सकती है। जनता के सामने कांग्रेस सरकार (CG Politics News) का सच पूरी तरह बेनकाब हो गया है और किसानों को अहसास हो चुका है कि कांग्रेस ने उन्हें ठग लिया है।

Updated on:
07 Sept 2023 02:55 pm
Published on:
07 Sept 2023 02:55 pm