राजनीति

ममता बनर्जी को फिर झटका, TMC के एक विधायक और 12 पार्षद BJP में शामिल

TMC विधायकों और पार्षदों को पार्टी छोड़ना जारी 12 विधायकों के साथ बिस्वजीत दास ने थामा BJP का हाथ
2 min read
• •
Updated: 18 Jun 2019, 7:22 PM IST
TMC MLA  Biswajit Das joined BJP
ममता बनर्जी को फिर झटका, TMC के एक विधायक और 12 पार्षद BJP में शामिल

नई दिल्ली।पश्चिम बंगाल की राजनीति में बेशक हर रोज कुछ नया हो रहा है लेकिन एक बात पिछले दो महीने से लगातार दोहराई जा रही है। वो है ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस छोड़ नेताओं का बीजेपी में शामिल होना। इसी कड़ी में मंगलवार को भी TMC विधायक और पार्षदों के दल ने बीजेपी की सदस्यता ग्रहण की है।

ममता के गढ़ में बीजेपी की सेंध

बीजेपी महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ( Kailash Vijayvargiya ) और मुकुल रॉय की मौजूदगी में टीएमसी के बोंगन विधायक बिस्वजीत दास ने बीजेपी का हाथ थाम लिया। उनके साथ टीएमसी के 12 पार्षद और कांग्रेस के प्रवक्ता प्रसनजीत घोष भी बीजेपी में शामिल हुए। बीजेपी मुख्यालय में विजयवर्गीय ने सभी का भगवा पटका पहनाकर स्वागत किया।

एक दिन पहले भी एक विधायक और 12 पार्षद बने बीजेपी नेता

एक दिन पहले ही नौपारा के टीएमसी विधायक सुनील सिंह भी 12 पार्षदों के साथ BJP में शामिल हुए हैं। बीजेपी नेता बनने के बाद सुनील सिंह ने कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता सबका साथ-सबका विकास चाहती है। हम चाहते हैं मोदी जी की यही सरकार प्रदेश में भी बने। ताकि हम बंगाल का विकास कर सकें।

ममता बोलीं- एक जाएंगे, 500 तैयार करुंगी

लोकसभा चुनाव के बाद टीएमसी में मची इस भगदड़ ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को बेशक परेशान किया होगा, लेकिन मीडिया में वे बेपरवाह नजर आ रही हैं। विधायकों और पार्षदों के पार्टी छोड़ने पर बनर्जी ने कहा कि टीएमसी कमजोर पार्टी नहीं है। मुझे जरा भी फिक्र नहीं कि कुछ पैसे के बदले पार्षद और विधायक टीएमसी छोड़ रहे हैं। हम अपनी पार्टी में चोर नहीं चाहते हैं। अगर कोई एक शख्स भी टीएमसी छोड़ता है तो मैं 500 लोगों को तैयार कर सकती हूं।

विजयवर्गीय ने तय किए हैं सात चरण

बता दें कि चुनाव खत्म होने के बंगाल बीजेपी के प्रभारी कैलाश विजयवर्गीय ने कहा था, जिस तरह से सात चरणों में चुनाव संपन्न हुए थे उसी तरह टीएमसी के विधायक और नेता सात चरणों में बीजेपी में शामिल होंगे।

Updated on:
18 Jun 2019, 7:22 PM IST
Published on:
Also Read
View All
राहुल गांधी की रैली से पहले CM फडणवीस का बड़ा आरोप, कहा- चीन के पैसों से अराजकता फैला रही कांग्रेस, ये संविधान चोर हैं

बिहार में BJP में शामिल हुए 2 निर्दलीय MLC पर RJD ने साधा निशाना, सदस्यता रद्द करने के लिए सभापति से लगाई गुहार

‘अब चुप बैठने का वक्त नहीं, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए आवाज उठानी होगी’, विपक्ष की रैली से पहले कांग्रेस सांसद जेबी माथेर का बड़ा बयान

Ramlila Maidan Rally: ‘शर्म आनी चाहिए कांग्रेस को…’ 1984 सिख हिंसा की बरसी पर रैली को लेकर BJP प्रवक्ता CR केशवन ने साधा निशाना

India ब्लॉक का मॉक संसद खत्म, राहुल गांधी से लेकर किस विपक्षी नेता ने क्या कहा? यहां जानें