राजनीति

तीन तलाक बिल: BJP का प्‍लान बी तैयार, नाराज सपा सबसे बड़ी बाधा

Triple Talaq Bill: बिल पास कराने के लिए भाजपा का प्‍लान बी तैयार नाराज सपा भाजपा के मंसूबों पर फेर सकती है पानी क्षेत्रीय दलों के सांसद कर सकते हैं मतदान का बहिष्कार
2 min read
• •
Updated: 29 Jul 2019, 1:00 PM IST
Rajya Sabha

नई दिल्ली। चार दिन पहले लोकसभा ( Lok Sabha ) से तीन तलाक बिल ( Triple Talaq Bill ) पास होने के बाद सोमवार को राज्यसभा (Rajya Sabha ) में पेश किया जाएगा। मोदी सरकार की ओर से तीसरी बार राज्यसभा में तीन तलाक बिल पेश किया जाएगा।

मोदी सरकार इससे पहले भी दो बार तीन तलाक बिल को पास कराने के लिए राज्यसभा में पेश कर चुकी है। दोनों बार इस बिल को राज्‍यसभा से पास कराने में मोदी सरकार विफल रही।

इस बार भी बिल का पास होना मुश्किल है। हालांकि भाजपा क्षेत्रीय दलों की मदद से इसे पास कराने के प्रयास में जुटी है।

117 सांसदों के समर्थन का दावा

अपने पहले कार्यकाल के दौरान केंद्र सरकार इस बिल को राज्यसभा में पास नहीं करा पाई थी। इस बार मोदी सरकार 2.0 की ओर से दावा किया जा रहा है कि तीन तलाक बिल पर सरकार के पास 117 सांसदों का समर्थन हासिल है।

तीन तलाक पर मिल सकता है बीजेडी का साथ

जानकारी के मुताबिक सोमवार को राज्यसभा से तीन तलाक बिल ( Triple Talaq Bill ) पेश होने पर जेडीयू, टीआरएस और वाईएसआर, कांग्रेस के 14 और सपा-आरजेडी के कम से कम 3 सदस्य मतदान के दौरान वाकआउट करेंगे। भाजपा की नजर क्षेत्रीय दलों की इस नीति का लाभ उठाने पर टिकी है।

दूसरी तरफ मोदी सरकार 2.0 को इस बार राज्यसभा में तीन तलाक बिल ( Triple Talaq Bill ) पर बीजू जनता दल के साथ मिलने की उम्मीद है।

समीकरण भाजपा के पक्ष में

राज्यसभा में इस समय 241 सदस्य हैं। ऐसे में अगर सरकार को किसी भी बिल ( Triple Talaq Bill ) को पास करना है तो उसे 121 सदस्यों का समर्थन चाहिए। सरकार के दावे के मुताबिक उसके पास राज्यसभा में 117 सदस्यों का समर्थन मौजूद है।

Updated on:
29 Jul 2019, 1:00 PM IST
Published on:
Also Read
View All
मॉक संसद में CEC ज्ञानेश कुमार पर ‘प्रतीकात्मक महाभियोग’, राहुल बोले- विपक्ष के नेता के बगीचे में रखा खतरनाक हथियार

‘महाभियोग जनता नहीं, संसद करती है’: राहुल गांधी के ‘चलो दिल्ली’ मार्च पर शिवसेना का निशाना, दिवाली पर 10000 करोड़ के नुकसान का दावा

Punjab Election 2027: पंजाब में कांग्रेस अपने प्रत्याशियों की लिस्ट कब करेगी जारी? सचिन पायलट ने दी जानकारी

Indira Gandhi Death Anniversary: कैसे पुत्रमोह में इंदिरा गांधी ने लिए ये फैसले, वफादार मंत्री लगे किनारे! प्रणब मुखर्जी का बढ़ा कद

जम्मू कश्मीर में इस्तीफे से पहले NC सांसद रुहुल्लाह मेहदी का बड़ा बयान, हॉर्स ट्रेडिंग को लेकर भी कही बात