राजनीति

उद्धव ठाकरे बोले- बालासाहेब को दी थी जुबान, एक दिन बनेगा शिवसेना का CM

महाराष्ट्र चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी उद्धव ठाकरे ने कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में सीटों के बंटवारे का एक-दो दिन के भीतर ऐलान

2 min read
Sep 28, 2019

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा और शिवसेना के बीच सीट शेयरिंग को लेकर सारी औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं।

शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे ने इस बात की जानकारी देते हुए शरिवार को कहा कि भाजपा के साथ गठबंधन में सीटों के बंटवारे का एक दो दिन के भीतर ऐलान कर दिया जाएगा।

शिवसेना प्रमुख ने कहा कि भाजपा के साथ सीट शेयरिंग को लेकर अमित शाह के साथ अंतिम दौर की बातचीत हो गई है।

आपको बता दें कि उद्धव ठाकरे शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे में कार्यकर्ताओं को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उद्धव ठाकरे महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर कटाक्ष करने से भी नहीं चूके।

उन्होंने कहा कि हमारे बीच सीट शेयरिंग का फॉर्मूला तय हो गया है। हालांकि सीट शेयरिंग पर पहले ही फैसला लिया जा चुका था, लेकिन इस बीच पितृपक्ष का मुद्दा सामने आ गया।

उद्धव ठाकरे ने कहा कि उन्होंने अपना पक्ष रखते हुए कहा कि उनका पक्ष केवल पितृ है..और पार्टी के सभी कार्यकर्ता पक्ष हैं।

इस दौरान शिवसेना प्रमुख ने दोहराया कि उन्होंने बालासाहेब को जुबान दी थी कि महाराष्ट्र में एक दिन शिवसेना का मुख्यमंत्री होगा।

उन्होंने कहा कि शिवसेना के स्थापना के समय हम स्टार्स के बारे में नहीं सोचा करते थे। शिवसेना प्रमुख ने कहा कि सीट शेयरिंग को लेकर जल्द ही ऐलान कर दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

भाजपा 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः सूत्र
Updated on:
28 Sept 2019 02:58 pm
Published on:
28 Sept 2019 02:18 pm
Also Read
View All