17 अगस्त 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

भाजपा 144 और शिवसेना 126 सीटों पर लड़ेगी महाराष्ट्र विधानसभा चुनावः सूत्र

महाराष्ट्र में गठबंधन को लेकर भाजपा ने जताई सहमति अमित शाह के नेतृत्व में दिल्ली में हुई कोर ग्रुप की बैठक सूत्रों के मुताबिक तय हो गई भाजपा-शिवसेना की सीटें
2 min read
Google source verification
भाजपा-शिवसेना गठबंधन

भाजपा-शिवसेना गठबंधन

नई दिल्ली। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में सीट बंटवारे को लेकर एक ताजा खबर सामने आ रही है। बृहस्पतिवार को नई दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह के नेतृत्व में पार्टी की एक हाई लेवल बैठक हुई। सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में तय किया गया कि महाराष्ट्र में भाजपा और शिवसेना में सीटों के बंटवारे को लेकर सहमति बन गई है और दोनों दल साथ मिलकर लड़ेंगे। जहां भाजपा को राज्य की कुल 288 सीटों में से बड़ा और आधा हिस्सा मिला है, शिवसेना को 126 सीटें दी गई हैं, जबकि बाकी 18 सीटें छोटे सहयोगी दलों को मिली हैं।

राजधानी में बृहस्पतिवार को भाजपा की कोर ग्रुप की बैठक आयोजित की गई। इसमें गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जेपी नड्डा, महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, पंकजा मुंडे, बीएस संतोष समेत कई अन्य नेता शामिल हुए।

विक्रम लैंडर मसले की होगी जांच, राष्ट्रीय स्तर की समिति का गठनः के सिवन

सूत्रों के मुताबिक इस बैठक में भाजपा और शिवसेना के मिलकर चुनाव लड़ने पर सहमति बन गई। महाराष्ट्र में विधानसभा की कुल 288 सीटें हैं। यहां पर आगामी 21 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होगा और 24 अक्टूबर को नतीजे घोषित किए जाएंगे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक भाजपा से जुड़े सूत्रों ने बताया कि बैठक में चर्चा हुई कि जब महाराष्ट्र में शिवसेना सीटों के आधे-आधे बंटवारे करना चाहती हैं, तो यह गठबंधन तोड़ दिया जाए और भाजपा अकेले चुनाव लड़े।

वायुसेना को मिले Spice-2000 बम, बालाकोट एयरस्ट्राइक में किया था इस्तेमाल

सूत्रों ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गठबंधन जारी रखने पर सहमति जताई। हालांकि शिवसेना भी नहीं चाहती है कि गठबंधन तोड़ा जाए, लेकिन राज्य के नेताओं के रुख को भांपते हुए वह अपनी ओर से भी तैयारी में जुटी है।

बता दें कि वर्ष 2014 चुनाव में भाजपा ने महाराष्ट्र में गठबंधन तोड़ दिया था, लेकिन पूर्ण बहुमत न मिलने के कारण उसे शिवसेना के साथ वापस मिलकर सरकार बनानी पड़ी। उस वक्त राज्य में भाजपा सबसे बड़ी अकेली पार्टी बनकर सामने आई थी, लेकिन बहुमत से दूर रह गई थी। इस बार सीटों के बंटवारे को लेकर बातचीत काफी लंबी खिंच गई है।

चंद्रयान-2: मिशन मून में विक्रम लैंडर खराब होने के कारण

बड़ी खबरें

View All

राजनीति

ट्रेंडिंग