राजनीति

खास कार से संसद पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, सबको चौंकाया

Winter Session Of Parliament इलेक्ट्रिक कार से सदन पहुंचे केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, पहले की मोबाइल के सही इस्तेमाल का दिया था संदेश
2 min read
• •
Updated: 18 Nov 2019, 12:22 PM IST
787.jpg

नई दिल्ली। संसद का शीतकालनी सत्र सोमवार से शुरू हो गया है। खास बात यह है कि 2019 का ये आखिरी संसद सत्र है। सत्र के लिए तमाम दलों के सांसद सदन पहुंचे। दरअसल जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद ३७० हटने, दो राज्यों में विधानसभा होने और अयोध्या विवाद का फैसला आने के बाद यह संसद का पहला सत्र भी है। हालांकि सदन पहुंचने वाले सांसदों में बीजेपी के दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री ने सबको चौंका दिया।

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर जब संसद पहुंचे तो पहले ऐशे सांसद बन जो बैटरी वाली कार से पहुंचे। हालांकि इससे पहले नितिन गडकरी भी ई रिक्शा से सत्र में हिस्सा लेने पहुंचे थे। लेकिन कार से पहुंचने वाला प्रकाश जावड़े कर पहले नेता हैं।

आपको बता दें इससे पहले भी प्रकाश जावड़े संसद में मोबाइल में टेलीफोन का रिसीवर लगाकार बात करते हुए चर्चा का विषय बने थे। दरअसल इस दौरान वे मोबाइल से होने वाले नुकसान की तरफ आगाह कर रहे थे। जबकि मौजूदा सत्र में भी वो पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए इलेक्ट्रिक कार के इस्तेमाल पर जोर देने का संदेश दे रहे थे।

आपको बता दें कि पर्यावरण का मुद्दा संसद में पहले दिन छाए रहने की उम्मीद। उधर सत्र शुरू होते ही शिवसेना ने सदन से वॉक आउट कर दिया।

केंद्र सरकार की ओर से इस सत्र में सिटीजन बिल के अलावा कई अहम बिलों को पास कराने की कोशिश की जाएगी, तो वहीं विपक्ष अर्थव्यवस्था, बेरोजगारी समेत कई अहम मसलों पर सरकार को घेरने के लिए तैयार है।

संसद पहुंचने वालों में एक तरफ तो प्रकाश जावड़ेकर ने सबका ध्यान खींचा वहीं दूसरी तरफ ओलंपिक मेडलिस्ट मैरी कॉम भी आकर्षण का केंद्र रहीं। मैरी कॉम राज्यसभा में पारंपरिक वेशभूषा साड़ी में पहुंचीं।
आपको बता दें इस बार राज्यसभा का 250वां सत्र आयोजित किया जा रहा है।

Published on: