2 नवंबर 2026,

सोमवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

बीजेपी की तीन दिवसीय बैठक खत्म, सरकार बनाने को लेकर फडणवीस ने कही बड़ी बात

महाराष्ट्र में सियासी संकट हर पल ले रहा करवट बीजेपी की तीन दिवसीय बैठक खत्म फडणवीस ने कहा हम बनाएंगे सरकार, पाटील बोले अगले चुनाव के लिए भी तैयार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 16 Nov 2019, 11:00 PM IST

909.jpg

नई दिल्ली। महाराष्ट्र की सियासी जंग कब कौनसी करवट लेगी इसके कयास लगाना भी मुश्किल होते जा रहे हैं। प्रदेश में भले ही राष्ट्रपति शासन लग गया हो, लेकिन सरकार बनाने की कवायद में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी जुटी हुई हैं।

लेकिन इस बीच बीजेपी ने भी कमर कस ली है। शनिवार को दिनभर चली मैराथन मीटिंग के बाद पूर्व सीएम देवेंद्र फडणवीस का बड़ा बयान सामने आया है। फडणवीस ने बैठक में कहा है कि महाराष्ट्र में सरकार बीजेपी की ही बनेगी।

महाराष्ट्रः बीेजपी के आखिरी दांव के बाद बदल गई शिवसेना की तिकड़ी, अब फॉर्मूले में....

हालांकि उन्होंने संख्या बल कैसे जुटाया जाएगा, इस पर कुछ नहीं कहा। लेकिन पिछले कुछ दिनों से जिस तरह बीजेपी के तेवर देखने को मिल रहे हैं उससे लगता है शिवसेना की तिकड़ी के खिलाफ उनकी खिचड़ी पक रही है।

दादर स्थित बीजेपी दफ्तर में बैठक हुई, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल और वरिष्ठ नेता व पूर्व मंत्री विनोद तावड़े भी मौजूद रहे। बैठक में फडणवीस और चंद्रकांत पाटील मुस्कुराते नजर आ रहे हैं।

एक दिन पहले नितिन गडकरी ने भी इशारा किया था कि जो दिखता है हकीकत उसके उलट होती है।
दरअसल शिवसेना-एनसीपी और कांग्रेस के सहमति बनने की खबरों के बीच लगातार बीजेपी अपने दांव चल रही है। जिससे इस तिकड़ी के समीकरण बदलने लगते हैं।

शनिवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ। बैठक विधानसभा चुनाव में हारने वाले उम्मीदवारों के साथ हुई। बीजेपी की बैठक के बाद पार्टी अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने कहा, बीजेपी ने विधानसभा चुनाव में अच्छी तादाद में सीटें जीतीं।

कहीं फिर से चुनाव की तैयारी तो नहीं
चंद्रकांत पाटील ने कहा कि सभी लोग भविष्य के चुनाव लड़ने के लिए सकारात्मक हैं। उन्होंने इशारों-इशारों में ये बता दिया कि प्रदेश में दोबारा चुनाव हो सकते हैं।

पाटील ने कहा कि नेता और पार्टी कार्यकर्ता समस्या जानने के लिए लोगों के बीच जा रहे हैं। उन्होंने कहा, हम 164 सीटों पर चुनाव लड़े और अच्छे मार्जिन से जीते।

आने वाले दिनों में हम और ज्यादा ताकतवर होकर चुनाव लड़ेंगे। वहीं पूर्व मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि महाराष्ट्र में सरकार बीजेपी की बनेगी। इसी के साथ बीजेपी की तीन दिवसीय बैठक खत्म हो गई।