राजनीति

महागठबंधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा की धमकी, EVM से छेड़छाड़ हुई तो सड़कों पर बहेगा खून

NDA का हिस्सा रहे उपेंद्र कुशवाहा का विवादित बयान रिजल्ट लूटने की घटना पर हम हिंसा पर उतर आएंगे बिहार महागठबंधन के नेता हैं उपेंद्र कुशवाहा
2 min read
• •
Updated: 22 May 2019, 7:09 AM IST
upendra kushwaha
महागठबंधन के नेता उपेंद्र कुशवाहा की 'खूनी' धमकी, चुनाव परिणाम में गड़बड़ी होने पर सड़कों पर बहेगा खून

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव परिणाम आने से पहले महागठबंधन की सहयोगी पार्टी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने धमकी दी है। पटना में चुनाव नतीजों को लेकर महागठबंधन नेता उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि अगर चुनाव नतीजों में कोई गड़बड़ी हुई तो सड़कों पर खून बहेगा, लोग हिंसा पर उतर जाएंगे। जरूरत पड़ने पर लोग हथियार भी उठा लेंगे। ईवीएम की सुरक्षा को लेकर आयोजित महागठबंधन की प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कुशवाहा ने कहा कि मतदान केंद्र लूटने की घटना नहीं हुई है। लेकिन ये लोग रिजल्ट लूटने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में वोट की रक्षा के लिए अगर हथियार भी उठाना पड़े तो हम लोग उठा लेंगे।

किसी तरह की साजिश रोकने के लिए हथियार उठाना पड़ेगा तो उठाएंगे

एग्जिट पोल के नतीजों पर नाराजगी जताते हुए उपेंद्र कुशवाहा ने कहा कि यह नतीजे सिर्फ महागठबंधन को कमजोर दिखाने के लिए जारी किया गया है। केंद्र सरकार के खिलाफ लोग में आक्रोश है। अगर चुनाव परिणामों में कोई गड़बड़ी हुई तो लोग शांत नहीं बैठेंगे। हमने अपने समर्थकों से और लोगों से कहा है कि अगर चुनाव नतीजे लूटने की कोशिश हुई तो सड़कों पर खून की नदियां बहेंगी। इसके लिए समर्थकों और लोगों से साफ तौर से कह दिया है कि किसी तरह की परेशानी होने पर आप लोग हिंसा और हथियार उठाने के लिए तैयार रहे। कुशवाहा ने कहा कि किसी तरह की अनहोनी के लिए नीतीश कुमार और केंद्र सरकार जिम्मेदार होगी।

कांग्रेस ने कार्यकर्ताओं से की अपील

वहीं बिहार कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने एग्जिट पोल पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि ये सिर्फ लोगों को गुमराह करने के लिए दिखाया गया है। तस्वीर इस आंकड़ों से पूरी तरह उलट है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने अपने कार्यकर्ताओं से स्ट्रांग रूम के पास पहरेदारी करने की अपील की है।

Updated on:
22 May 2019, 7:09 AM IST
Published on: