Uttarakhand Election 2022 आप प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने कहा उत्तराखंड को बनाएं दुनिया की आध्यात्मिक राजधानी, बड़ी संख्या पर लोग आएंगे और रोजगार बढ़ेगा
नई दिल्ली। उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव ( Uttarakhand Election 2022 ) से पहले सियासी हलचलें तेज हो गई हैं। आम आदमी पार्टी ( Aam Aadmi Party ) के प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री लगातार प्रदेश का दौरा कर रहे हैं। मंगलवार को अपने प्रदेश दौरे पर अरविंद केजरीवाल ( Arvind Kejriwal ) ने बड़ा एलान किया। केजरीवाल ने प्रदेश के आगामी चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार के नाम की घोषणा की।
केजरीवाल ने बताया उत्तराखंड विधानसभा चुनाव 2022 में अजय कोठियाल होंगे आप का सीएम चेहरा। केजरीवाल ने कहा कोठियाल को पार्टी ने नहीं बल्कि प्रदेश की जनता की राय के आधार पर चुना गया है।
उत्तराखंड को हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे
उत्तराखंड दौरे पर अरविंद केजरीवाल चुनावी घोषणाओं के मूड में दिखे। उन्होंने कर्नल अजय कोठियाल को आगामी चुनाव में आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार बनाए जाने की घोषणा की। साथ ही दूसरी घोषणा करते हुए उन्होंने कहा कि हम उत्तराखंड को दुनिया के हिंदुओं की आध्यात्मिक राजधानी बनाएंगे।
ठीक व्यवस्था की जाए तो जितने लोग आते हैं, उससे 10 गुना अधिक लोग दर्शन करने आएंगे। इससे लोगों को रोजगार मिलेगा
अरविंद केजरीवाल ने कहा कि ''अजय कोटियाल को आम आदमी पार्टी का मुख्यमंत्री उम्मीदवार बनाया जाए. ये वो शख्स हैं जिन्होंने फौज में रहकर देश सेवा की। जान की बाजी लगाकर पाकिस्तान और आतंकवादियों का सामना किया। उत्तराखंड के लोगों को ऐसे देशभक्त की जरूरत है।
केजरीवाल ने कहा कि कुछ दिन पहले मनीष सिसौदिया देहरादून आए थे। उन्होंने कहा था कि इस पर हम जनता की राय जानेंगे। हमनें प्रदेश की जनता से सुझाव लिए हैं। आप से सीएम कैंडिडेट किसे बनाना चाहिए इस पर लोगों का बेहतरीन जवाब आया है।
यह भी पढ़ेंः
लोगों ने कहा कि जब से उत्तराखंड बना है तो कुछ पार्टी और नेताओं ने उत्तराखंड को लूट लिया। अब हमें पार्टियां नहीं बल्कि देशभक्त फौजी चाहिए।
कोठियाल को उम्मीदवार बनाए जाने का फैसला पार्टी नहीं बल्कि जनता ने लिया है।
केजरीवाल ने कहा, हम उत्तराखंड को देवभूमि कहते हैं। यहां इतने तीर्थ स्थान हैं। कितने देवी देवताओं का वास है। पूरी दुनिया से हिन्दू यहां श्रद्धा के साथ दर्शन करने आते हैं। कर्नल कोठियाल को केदारनाथ में काम की वजह से लोग भोले का फौजी भी कहते हैं।
देहरादून में किया रोड शो
उत्तराखंड में चुनावी माहौल दिखाई देने लगा है। आम आदमी पार्टी प्रमुख अरविंद केजरीवाल ने उत्तराखंड दौरे के दौरान देहरादून में रोड शो किया। इस दौरान उनके साथ सीएम पद के उम्मीदवार कर्नल अजय कोठियाल भी मौजूद रहे।
कोरोना प्रोटोकॉल की उड़ी धज्जियां
केजरीवाल के रोड में कोरोना प्रोटोकॉल के नियमों की धज्जियां उड़ती देखी गईं। लोग बिना मास्क और सोशल डिस्टेंसिंग के नजर आए।