राजनीति

CWC की बैठक में केंद्र पर बड़ा हमला, भगोड़ों का साथ भगोड़ों का विकास मोदी सरकार का है नया नारा

इससे पहले राहुल गांधी की फेरबदल के बाद 22 जुलाई को पहली बैठक हुई थी।जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई थी।
2 min read
• •
Updated: 4 Aug 2018, 4:19 PM IST
randeep surjewala , cwc
कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक में केंद्र पर बड़ा हमला, भगोंड़ों के साथ भगोंड़ों का विकास मोदी सरकार है नया नारा

नई दिल्ली: कांग्रेस वर्किंग कमेटी की दूसरी बैठक राहुल गांधी की अध्यक्षता में शनिवार को पार्टी मुख्यालय में आयोजित की गई। बैठक में अगामी लोकसभा चुनाव, 4 राज्यों में विधानसभा चुनाव, राफेल डील, असम एनआरसी मसौदा, बैंकिंग घोटाला, बेरोजगारी समेत कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक के बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक गहलोत और कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर निशाना साधा। सुरजेवाला ने कहा कि राफेल की कीमत , असम में एनआरसी मसौदे और बैंकिंग फर्जीवाड़े पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई है। कांग्रेस राफेल मुद्दे पर सरकार की साजिश को कामयाब नहीं होने देगी। सुरजेवाला ने कहा कि अगर सरकार खुद को इस पर पाक साफ बता रही है तो राफेल की कीमत सरकार क्यों छुपा रही है। इस मुद्दे के लिए पीएम ने संसदीय कमेटी की अवहेलना की है। असम में एनआरसी के मसौदे पर बोलते हुए सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार का बांटने वाला ष्डयंत्र रच रही है। इससे देश बंटेगा।

कई मुद्दों पर हुई चर्चा

वहीं बैंकिंग घोटाले पर सुरजेवाला ने कहा कि मोदी सरकार घोटालेबाज को संरक्षण दे रही है। क्योंकि 2015 से पीएमओ को घोटाले के बारे में जानकारी थी। बावजूद इसके सरकार चुप चाप बैठी रही। 2017 तक इसपर कोई कार्रवाई नहीं की गई। सुरजेवाला ने कहा कि भगोंडों के साथ भगोंडों का विकास सरकार का नया नारा है। सरकार कार्रवाई के बदले मुद्दे से भटकाना चाहती है।

22 जुलाई को हुई थी बैठक

गौरतलब है कि कांग्रेस में राहुल गांधी की अध्यक्षता से पहले कार्यसमिति की बैठक छह महीने और साल भर में एक बुलाई जाती थी। इससे पहले कमेटी में राहुल गांधी की फेरबदल के बाद 22 जुलाई को पहली बैठक हुई थी।जिसमें कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई थी। बैठक में सीडब्ल्यूसी ने 2019 के लोकसभा चुनाव में गठबंधन पर को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों के साथ चर्चा करने के लिए राहुल गांधी को अधिकृत किया था। सीडब्ल्यूसी की बैठक में वरिष्ठ नेता पी.चिदंबरम ने गठबंधन का खाका पेश किया था।

Published on: