राजनीति

ओवैसी बोले- पाकिस्तानी कहने पर सजा हो, विनय कटियार ने कहा- भारत में मुसलमानों का क्या काम

ओवैसी ने मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर सजा की मांग की तो, विनय कटियार ने कहा कि मुसलमानों की भारत में जरुरत नहीं
less than 1 minute read
Feb 07, 2018
vinay katiyar

नई दिल्ली। भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहे जाने का मामला गर्माने लगा है। लोकसभा में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के अध्यक्ष और सासंद असदुद्दीन ओवैसी ने भी इसे उठाया। ओवैसी ने मांग की है कि भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर तीन साल की सजा का प्रावधान होना चाहिए। ओवैसी की ये मांग बीजेपी सांसद विनय कटियार को नागवार गुजर गई और उन्होंने कहा कि मुसलमानों को भारत में रहने की आवश्कता ही नहीं है।

वंदे मातरम नहीं गाने वाले को भी सजा दो- कटियार
विनय कटियार ने ओवैसी के बयान पर पटलवार कहते हुए कहा कि अगर मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने पर सजा देने की मांग की जा रही है, तो उन लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए जो वंदे मातरम नहीं गाते हैं। उन लोगों को भी सजा मिलनी चाहिए जो भारत में पाकिस्तानी झंडा लहराते हैं और तिरंगे की बेइज्जती करते हैं।

पद्मावत विवाद में अब ओवैसी भी कूदे, समर्थकों से कहा- बकवास है फिल्म, मत देखना

'मुसलमानों के पास 2-2 देश'
कटियार यहीं नहीं रुके, उन्होंने आगे कहा कि मुसलमानों को इस देश में रहना ही नहीं चाहिए। देश के बंटवारे की वजह ही मुसलमान थे और जनसंख्या के आधार पर बंटवारा कर उन्हें पाकिस्तान दे दिया गया। ऐसे में उन्हें हिंदुस्तान में रहने की आवश्कयता ही नहीं है। वो वहां जाकर रहें क्योंकि उनके लिए तो दो-दो देश है। एक बांग्लादेश और दूसरा पाकिस्तान, वो वहां जाकर रहें उनका यहां कोई काम नहीं है।

पाकिस्तानी कहने पर मिले सजा- ओवैसी
इससे पहले हैदराबाद से सासंद असदुद्दीन ओवैसी ने लोकसभा में कहा था कि केंद्र सरकार को ऐसा कानून लाना चाहिए जिससे भारतीय मुसलमानों को पाकिस्तानी कहने वाले को कड़ी सजा दी जाए। अगर कोई बार-बार उन्हें पाकिस्तानी कहता है तो ऐसा प्रवाधान होना चाहिए जिससे उन्हें कम से कम तीन साल की कठोर सजा दी जाए।

Published on:
07 Feb 2018 01:33 pm
Also Read
View All
‘जब लोगों को भरोसा ही नहीं तो राजनीति करके क्या करेंगे’, अभिजीत दीपके का सीजेपी को लेकर बड़ा ऐलान

Excise Officer Controversy: ‘तू कांग्रेस MLA का भाई होगा’… ‘मंत्री कोई भगवान नहीं होता’, बरबसपुर शराब दुकान विवाद में जयसिंह अग्रवाल ने आबकारी अधिकारी को लगाई फटकार

Bankipur By Election: प्रशांत किशोर के आगे चलने पर मंत्री श्रवण कुमार का आया बयान, कहा- 31 राउंड की गिनती के बाद ही साफ होगा परिणाम

अमित शाह संसद से गायब क्यों? विपक्ष का जोरदार प्रदर्शन, गृह मंत्री से जवाब की मांग

Bankipur Result: ‘4 राउंड में हजार से ज्यादा वोटों से पिछड़ने वाली BJP लड्डू बनवाने में व्यस्त’, X पर लोगों का जबरदस्त तंज