20 सितंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी की पीएम मोदी की नकल पर सियासत तेज, सौगत रॉय बोले- राजनीति में हास्य की जगह होनी चाहिए

Rahul Gandhi PM Modi Controversy: इंदौर के ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम में पीएम मोदी की नकल को लेकर राहुल गांधी पर बीजेपी के हमले के बीच टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने उनका बचाव किया। उन्होंने कहा कि किसी का अपमान नहीं हुआ और राजनीति में हास्य की भी जगह होनी चाहिए। वहीं, बीजेपी ने पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप लगाया।
2 min read
Google source verification
Rahul Gandhi Modi mimicry Indore

छात्रों की गूंज कार्यक्रम में पीएम मोदी की नकल करने पर विवाद हुआ खड़ा (Photo-IANS)

Rahul Gandhi Modi Mimicry Indore: कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के इंदौर में आयोजित ‘छात्रों की गूंज’ कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल करने को लेकर विवाद बढ़ गया है। इस पर बीजेपी ने राहुल गांधी पर निशाना साधा है। वहीं इस मामले में टीएमसी सांसद सौगत रॉय ने कांग्रेस सांसद का बचाव किया है। उन्होंने कहा कि इसमें किसी का अपमान नहीं किया गया और राजनीति में हास्य के लिए भी जगह होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि कोई अपमान नहीं किया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने जो कहा था, उसी को दोहराया गया है। इसमें किसी का अपमान नहीं है। राजनीति में हास्य के लिए जगह होनी चाहिए।

क्या है पूरा मामला

बता दें कि शनिवार को मध्यप्रदेश के इंदौर में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का छात्रों की गूंज कार्यक्रम आयोजित हुआ था। इस दौरान उन्होंने स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मंच साझा किया। कार्यक्रम में राहुल गांधी की कुछ टिप्पणियों और उनके हाव-भाव को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की नकल के तौर पर देखा गया। इसके बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं ने इसकी आलोचना की।

बीजेपी ने क्या लगाए आरोप

बीजेपी नेताओं ने आरोप लगाया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी दिवंगत मां को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की गई। इसी मुद्दे पर बीजेपी के पूर्व सांसद बृज भूषण शरण सिंह ने भी राहुल गांधी पर निशाना साधा।

बृज भूषण शरण सिंह ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष को भारतीय संस्कृति, इतिहास और परंपराओं में मां के महत्व को समझना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह राहुल गांधी का दुर्भाग्य है। अगर मैं वहां होता या मेरे किसी कार्यक्रम में किसी की मां के बारे में ऐसी टिप्पणी की जाती, तो केवल पीएम मोदी की मां ही नहीं, बल्कि किसी की भी मां के बारे में ऐसा कहा जाता, तो मैं उसे रोकने की कोशिश करता और खेद व्यक्त करता।

उन्होंने आगे कहा कि यदि देश के लोगों की मां का राहुल गांधी के सामने, उनके मंच पर और वह भी ऐसी महिला के बारे में, जो अब इस दुनिया में नहीं हैं, अपमान किया जा रहा था, तो उस पर राहुल गांधी का हंसना दुर्भाग्यपूर्ण है।