राजनीति

ममता बनर्जी बनाम सीबीआई विवाद में कूदी फिल्मी हस्ती, धरना स्थल पर पहुंच दिया समर्थन

देश में चल रहे ममता बनर्जी बनाम सीबीआई विवाद में राजनीतिक पार्टियों के साथ अब फिल्मी हस्तियां भी कूद पड़ी हैं।
2 min read
Feb 05, 2019
news
ममता बनर्जी बनाम सीबीआई विवाद में कूदीं फिल्मी हस्ती, धरना स्थल पर पहुंच दिया समर्थन

नई दिल्ली। देश में चल रहे ममता बनर्जी बनाम सीबीआई विवाद में राजनीतिक पार्टियों के साथ अब फिल्मी हस्तियां भी कूद पड़ी हैं। देश की मशहूर अभिनेत्री इंद्रानी हल्दर ने मंगलवार को कोलकाता पहुंच कर मोदी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठी राज्य की सीएम ममता बनर्जी से मुलाकात की। इस दौरान अभिनेत्री और तृणमूल कांग्रेस की नेता इंद्रानी ने ममता बनर्जी के धरने को सही ठहराया। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी सीबीआई की कार्रवाई लेकर मोदी सरकार खिलाफ धरने पर बैठी हैं। ममता ने इसको मेादी सरकार की तानाशाही बताया है। वहीं विपक्षी पार्टी के नेता उनसे मिलने कोलकाता पहुंचे।

वहीं, केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेता रविशंकर प्रसाद ने पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी पर हमला बोला है। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कोलकाता पुलिस कमिश्नर राजीव कुमार को बचाया जा रहा है, क्योंकि वह कई राज जानते हैं। उन्होंने कहा कि पोंजी घोटाला मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारियों के काम में बाधा डाला जा रहा है। यहां मीडिया से बात कर रहे प्रसाद ने कहा कि इस मामले में जब कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया तो बनर्जी ने कुछ नहीं बोला, लेकिन राजीव कुमार को बचाने के लिए वह धरने पर बैठ गईं। लगता है शारदा चिटफंड घोटाले में वह राजदार हैं।

आपको बता दें कि सीबीआई की कार्रवाई के खिलाफ वेस्ट बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की प्रतिक्रिया ने तमाम विपक्षी दलों को एक कर दिया है। इस मामले में रविवार को कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी से लेकर एनसीपी नेता शरद पवार, राजद नेता तेजस्वी यादव, चंद्रबाबू नायडू, सीएम अरविंद केजरीवाल और अखिलेश यादव इसकी निंदा की।

Published on:
05 Feb 2019 10:06 am