राजनीति

West Bengal By Election: प्रियंका टिबरेवाल ने ममता बनर्जी के खिलाफ शुरू किया प्रचार, कल भरेंगी नामांकन

West Bengal By Election ममता बनर्जी के लिए बीजेपी प्रत्याशी प्रियंका टिबरेवाल ने शुरू किया प्रचार, दिलीप घोष बोले- ये लड़ाई न्याय के लिए

2 min read
Sep 12, 2021

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल ( West Bengal By Election ) में उपचुनावर को लेकर राजनीतिक हलचलें तेज हो गई हैं। तीन विधानसभा सीटों पर सबसे हॉट कही जाने वाली भवानीपुर ( Bhawanipur ) सीट के लिए राजनीतिक दलों का प्रचार अभियान भी जोर पकड़ने लगा है। ममता बनर्जी के बाद अब बीजेपी ( BJP ) उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवाल ( Priyanka Tibrewal ) ने भी प्रचार शुरू कर दिया है। प्रियंका के लिए पार्टी वरिष्ठ नेता दिलीप घोष भी जोरशोर से प्रचार कर रहे हैं।

भवानीपुर सीट पर चुनाव प्रचार तेज हो गया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी इस सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए पहले ही नामांकन कर चुकी हैं। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार प्रियंका टिबरेवार सोमवार को अपना नामांकन दर्ज करवाएंगी।

बीजेपी ने रविवार से ममता बनर्जी के खिलाफ भवानीपुर सीट से अपना प्रचार अभियान शुरू कर दिया। नामांकन कराने से एक दिन पहले प्रियंका टिबरेवाल ने कहा कि पश्चिम बंगाल के लोगों को भी जीने का हक है।
उनसे यह हक ममता बनर्जी की पार्टी ने छीन लिया है। मैं इन बंगाल के लोगों के लिए ही लड़ रही हूं। प्रियंका ने कहा कि वे सोमवार को ममता के खिलाफ नामांकन भरेंगी।

दीवारों पर बनाया पार्टी की चुनाव चिन्हृ
प्रियंका टिबरेवाल ने चुनाव अभियान के दौरान ना सिर्फ लोगों से वोट देने की अपील की बल्कि इलाके की दीवारों पर पार्टी चिन्ह कमल भी पेंट करती नजर आईं।

उन्होंने भवानीपुर विधानसभा सीट पर दीवार पर पेटिंग की। इस दौरान उनके साथ बंगाल भाजपा अध्यक्ष दिलीप घोष भी रहे।

प्रियंका की लड़ाई न्याय के लिए
बीजेपी प्रत्याशी के लिए प्रचार कर रहे दिलीप घोष ने कहा कि, प्रियंका यहां ममता को हराने के लिए नहीं बल्कि न्याय के लिए चुनाव लड़ रही हैं।

घोष ने कहा कि ममता बनर्जी नंदीग्राम ये यह सोच कर लड़ी थीं कि जीत जाएंगी, लेकिन वो हार गईं। राजनीति में कुछ भी हो सकता है।

Published on:
12 Sept 2021 12:16 pm
Also Read
View All