राजनीति

पश्चिम बंगाल: ममता को मिला सोरेन का साथ, चुनाव में TMC का सपोर्ट करेगी JMM

Breaking: पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने चुनाव में ममता का सपोर्ट करने का ऐलान किया है
less than 1 minute read
• •
Updated: 12 Mar 2021, 9:08 PM IST
untitled_4.png

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी पारा सातवें आसमान पर चढ़ा हुआ है। भारतीय जनता पार्टी और सत्तारूढ़ दल टीएमसी समेत सभी राजनीतिक दल ने चुनावी जंग जीतने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच राज्य की मुख्यमंत्री और टीएमसी सुप्रीमो ममता बनर्जी के लिए अच्छी खबर आई है। दरअसल, झारखंड के मुख्यमंत्री और झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता हेमंत सोरेन ने चुनाव में ममता बनर्जी का सपोर्ट करने का ऐलान किया है।

शुक्रवार को मीडिया से बात कर रहे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी पार्टी ने पश्चिम बंगाल में दीदी यानी ममता बनर्जी का सहयोगी करेगी। उन्होंने कहा कि हमारा पूरा सहयोग रहेगा कि टीएमसी एक बार फिर सत्ता में लौटे। आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल में 6 अप्रैल से विधानसभा चुनाव होने हैं। चुनाव आयोग ने यहां आठ चरणों में चुनाव संपन्न कराना सुनिश्चित किया है। मतदान के बाद दो मई को चुनाव के नतीजे घोषित किए जाएंगे।

Updated on:
12 Mar 2021, 9:08 PM IST
Published on: