1 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

West Bengal: चोट लगने पर ममता बनर्जी के लिए बर्फ देने वाले दुकानदार की लगी लॉटरी, अब जीत का इंतजार

पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव को लेकर सियासी गहमागहमी का दौर जा रही है BJP और TMC समेत सभी दलों ने मैदान फतेह करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 12 Mar 2021, 6:45 PM IST

West Bengal: चोट लगने पर ममता बनर्जी के लिए बर्फ देने वाले दुकानदार की लगी लॉटरी, अब जीत का इंतजार

West Bengal: चोट लगने पर ममता बनर्जी के लिए बर्फ देने वाले दुकानदार की लगी लॉटरी, अब जीत का इंतजार

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव ( West Bengal Assembly Election ) को लेकर सियासी गहमागहमी का दौर जा रही है। भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) और TMC समेत सभी राजनीतिक दलों ने चुनावी मैदान फतेह करने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इस बीच राज्य की सबसे ज्यादा चर्चित और हाई-प्रोफाइल सीट नंदीग्राम ( Nandigram ) में पर्चा दाखिल करने के बाद चुनाव अभियान के दौरान मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( CM Mamata Banerjee ) को एक हादसे में गंभीर चोट आई है। उनके पैर में चोट लगी है, जिसमें काफी दर्द है। इस दौरान घटनास्थल के पास ही दुकान चलाने चलाने वाले जिस दुकानदार ने ममता बनर्जी को चोट पर लगाने के लिए बर्फ दी, उसकी लॉटरी निकल गई है।

डिलीवरी ब्वॉय कामराज के बचाव में क्यों उतर आई Zomato? किसी सस्पेंस थ्रिलर से कम नहीं पूरी कहानी

ममता बनर्जी चोट पर लगाने के लिए बर्फ दी थी

दरअसल, चुनाव प्रचार के बाद जब ममता बनर्जी अपनी कार से थोड़ा बाहर निकलकर लोगों को अभिवादन स्वीकार कर रही थीं, उस समय उनको चोट लग गई। तभी पास ही का एक दुकानदार निमाई मैती वहां दौड़ा-दौड़ा आया और ममता बनर्जी चोट पर लगाने के लिए बर्फ दी थी। अब निमाई मैती की लॉटरी निकल गई है, इस बात की जानकारी किसी और ने नहीं बल्कि कुद उसने ही दी। दुकानदार के अनुसार ममता बनर्जी की मदद करने के बाद मानों जैसे उसकी किस्मत का ही ताला खुल गया है। दुकानदार ने यह भी कहा कि अगर ममता बनर्जी चुनाव जीतीं तो वह इस लॉटरी के पैसों से मिठाई बनवाएगा और लोगों को बांटने का काम करेगा। आपको बता दें कि निमाई मैती को लॉटरी में पांच हजार रुपए मिले हैं।

West Bengal: चुनावी मैदान में उतरी BJP की 'सुपर 22 टीम', जानिए पार्टी ने किन नेताओं पर जताया भरोसा

Coronavirus: महाराष्ट्र में कोरोना फिर बना काल, कई जगहों पर लगाया जाएगा लॉकडाउन

SSKM हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया

आपको बता दें कि ममता बनर्जी को चोट लगने के बाद उनको वहां मौजूद लोगों ने उठाकर गाड़ी में बैठाया था, जिसके बाद उनको एसएसकेएम हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। घटना के बाद ममता बनर्जी ने मीडिया से बाचतीत में कहा कि उनके जानबूझकर धक्का दिया गया है। वहीं, भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस ने इसको उनको चुनावी स्टंट बताया है। विपक्षी पार्टियों का कहना है कि ममता बनर्जी चोट के बहाने लोगों की सहानुभूति पाना चाहती हैं। कांग्रेस नेता व प्रदेश अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि ममता बनर्जी के साथ असल में हादसा हुआ है तो वह घटनास्थल की सीसीटीवी फुटेज निकलवा कर दिखाएं। हालांकि ममता बनर्जी ने इन विपक्षी नेताओं की बयानबाजी को खारिज किया है। उन्होंने कहा कि इस चोट की वजह से एक दो दिन के लिए जरूर उनका चुनावी अभियान बाधित हो सकता है, लेकिन वह व्हील चेयर पर अपनी पार्टी के लिए चुनाव प्रचार करेंगी।