राजनीति

बंगाल में भाजपा, कांग्रेस को बड़ा झटका, दोनों दलों के 300 कार्यकर्ताओं ने तृणमूल का थामा दामन

पश्चिमी बंगाल में भाजपा और कांग्रेस को झटका दोनों दलों के सैकड़ों नेताओं ने एक साथ छोड़ दी पार्टी विधानसभा चुनाव से पहले पार्टियों को झटका
less than 1 minute read
tmc

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में हाल ही में हुए विधानसभा उपचुनाव में तृणमूल कांग्रेस को तीनों सीटों पर जीत मिलने के बाद विपक्षी पार्टियों के नेताओं का टीएमसी में आने का सिलसिला जारी है। रविवार को कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के 300 से ज्यादा कार्यकर्ता सत्ताधारी पार्टी में शामिल हो गए।

मालदा जिले के रतुआ 2 समुदाय विकास खंड के मीरजादपुर में हुए आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान पार्टी की जिला अध्यक्ष व पूर्व सांसद मौसम बेनजीर नूर ने कांग्रेस और भाजपा छोड़कर आए कार्यकर्ताओं का तृणमूल में आने पर स्वागत किया।

सीएम ममता की विकासवादी सोच से पार्टी में शामिल हुए कार्यकर्ता

मौसम ने नवागंतुक कार्यकर्ताओं के हाथ में पार्टी का झंडा थमाया। उन्होंने कहा, "हम मालदा को विकास की राह पर ले जाने के लिए मिलजुल कर काम करेंगे।"तृणमूल में शामिल हुए कार्यकर्ताओं में से एक ने कहा, "मुख्यमंत्री ममता बनर्जी राज्य में जिस तरह के विस्मयकारी विकास कार्य कर रही हैं, उसमें भागीदारी करने के लिए हम तृणमूल में शामिल हुए हैं।"

उपचुनाव में TMC को मिली बड़ी जीत

बता दें कि पिछले दिनों तृणमूल कांग्रेस ने विधानसभा उपचुनाव की तीनों सीटों- कालीगंज, खड़गपुर सदर और करीमपुर पर जीत दर्ज की। विधानसभा चुनाव में जाने से पहले पार्टी की यह बड़ी जीत मानी जा रही है।

Updated on:
03 Dec 2019 10:45 am
Published on:
02 Dec 2019 11:18 am
Also Read
View All
Ashok Gehlot : मोतियाबिंद ऑपरेशन केस में अशोक गहलोत का सरकार पर हमला, कहा- जांच कराए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई करें

कर्नाटक में 20 मंत्री पदों पर जल्द लगेगी मुहर! 3 अगस्त तक कैबिनेट विस्तार के संकेत; डीके ने की सिद्धारमैया से मुलाकात

‘मंगलवार को हाथ थामे नजर आए, गुरुवार को सदन में एक-दूसरे पर जमकर बरसे’, दो दिन में बदल गई नड्डा-खरगे की सियासी तस्वीर

छत्तीसगढ़ आदिवासी कांग्रेस में बड़ा फेरबदल, 32 जिलाध्यक्षों समेत कई नेताओं को मिली जिम्मेदारी, देखें पूरी List

राज्य सभा में मल्लिकार्जुन खरगे ने मनुस्मृति का किया जिक्र तो मच गया हंगामा, सरकार बोली- साबित करें