
कार में लिफ्ट देने के बहाने स्कूल टीचर ने महिला के साथ होटल में किया रेप
नई दिल्ली। हरियाणा में एक महिला के साथ रेप का मामला सामने आया है। जींद जिले के एक स्लूक टीचर पर महिला को लिफ्ट देने के बहाने रेप करने का आरोप लगा है। मामला दो महीने पुराना है। बताया जा रहा है कि जींद के कैंट के पास से खड़ी एक महिला को कार में हांसी छोड़ने की बात कहकर सरकारी स्कूल टीचर होटल में ले गया और नशीला पदार्थ देकर उसके साथ रेप किया। इतना ही नहीं आरोपी टीचर ने बकायदा अपना मोबाइल नंबर भी दिया। और कैंची चौक पर छोड़ दिया। आरोपी का नाम नरेंद्र जेवरा है जो गांव के राजकीय स्कूल में शिक्षक है।
पीड़ित महिला ने सुनाई आपबीती
इस घिनौनी वारदात का खुलासा उस वक्त हुआ जब महिला घर पर गुमसुम रहने लगी। परिजनों ने दबाव डालकर उसके गुमसुम रहने का कारण पूछा तो उसने पूरी आपबीती सुनाई।
बहन के घर से लौटते वक्त हुई वारदात
पुलिस से की गई शिकायत में महिला ने कहा कि 9 सितंबर को वह हिसार अपने बहन के घर सिवानी गई थी। अगले दिन वह जींद जाने के लिए हिसार पहुंची तो एक बाइक सवार से लिफ्ट लेकर कैंट के पास पहुंच गई। वहां पर उसे कार सवार मिला। उसने उसको हांसी उतारने की बात कही।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
महिला के मुताबिक शख्स गाड़ी मोड़ कर हिसार के एक होटल में ले आया। इससे पहले उसने होटल में आने की बात पर विरोध किया तो उसने होटल में कुछ काम होने की दलील दी। उसके बाद होटल के कमरे में शख्स ने नशीली पदार्थ पीला दी। जिसके बाद बेहोश हो गई। महिला ने कहा कि बेहोश होने के बाद उस व्यक्ति ने उससे दुष्कर्म किया और उसे कैंची चौक पर उतार कर चला गया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच शुरू कर दी है।
Updated on:
5 Dec 2019, 5:05 PM IST
Published on:
16 Nov 2019, 9:33 PM IST
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.