राजनीति

पश्चिम बंगाल: बेलूर मठ से बोले PM मोदी, महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चल रही सरकार

कोलकाता के बेलूर मठ में PM मोदी ने युवाओं को किया संबोधित नागरिकता संशोधन कानून (CAA) को लेकर दूर किया लोगों का भ्रम
2 min read
• •
Updated: 12 Jan 2020, 12:13 PM IST
b.png

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) पर कथित रूप से विपक्षी दलों द्वारा फैलाई जा रही अफवाहों को दूर करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Modi ) ने रविवार को स्पष्ट करते हुए कहा कि यह अधिकार देने का कानून है अधिकार लेने का नहीं।

स्वामी विवेकानंद जयंती ( Swami Vivekananda's birth anniversary ) पर राष्ट्रीय युवा दिवस ( National Youth Day ) के मौके पर उन्होंने कहा कि देश के युवाओं और अन्य नागरिकों को शुक्रवार को लागू हुए सीएए पर गुमराह किया जा रहा है।

यह कानून 11 दिसंबर को संसद में पारित हुआ था।

बेलूर मठ में युवाओं को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा, "सीएए नागरिकता देने का कानून है, यह किसी की नागरिकता छीनता नहीं है।

सरकार कानून के माध्यम से नागरिकता दे रही है, यह किसी की नागरिकता छीन नहीं रही है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि सीएए उन शरणार्थियों को नागरिकता प्रदान करता है, जिन्हें बांग्लादेश, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न सहना पड़ा।

उन्होंने कहा कि भारत के संविधान में विश्वास करने वाले किसी भी व्यक्ति को निश्चित कानूनी प्रक्रियाओं के बाद नागरिकता प्रदान कर दी जाएगी।

उन्होंने कहा कि सरकार महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर चल रही है और नया नागरिकता कानून उत्पीड़न के शिकार शरणार्थियों को नागरिकता देने के बारे में है।

सीएए पर प्रधानमंत्री मोदी का बयान इस कानून के खिलाफ देशभर के विभिन्न शहरों में हुए हिंसक विरोध प्रदर्शनों के बाद आया है।

उन्होंने युवाओं से भी लोगों के मन से इस संबंध में अफवाहों को दूर करने का आवाह्न किया।

यह कानून पाकिस्तान, बांग्लादेश और अफगानिस्तान में धार्मिक आधार पर उत्पीड़न का शिकार होने के बाद 31 दिसंबर 2014 से पहले से भारत में शरणार्थी बनकर रहने वाले छह गैर-मुस्लिम समुदायों- हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई को नागरिकता प्रदान करने के बारे में है।

Updated on:
12 Jan 2020, 12:13 PM IST
Published on:
Also Read
View All
परिसीमन बिल का डीएमके ने क्यों किया समर्थन? पार्टी प्रमुख एमके स्टालिन की आ गई प्रतिक्रिया

चित्तौड़गढ़ पंचायत समिति चुनाव: ‘किंगमेकर’ रही शंकरीबाई ने पलट दिया पूरा गेम, जानें कौन जीता

अशोक चौधरी ने क्यों छोड़ी असिस्टेंट प्रोफेसर की नौकरी? जानिए पूरा मामला, विवाद उठाने वाले अफसर का भी हुआ था तबादला

छत्तीसगढ़ में बढ़ेंगी लोकसभा-विधानसभा सीटें? 45 सीटों पर महिला आरक्षण का भी बन सकता गणित, ऐसे हो सकता है बंटवारा

परिसीमन बिल से बदल जाएगा लोक सभा सीटों का गणित! यूपी में 80 से 120 और तमिलनाडु में 39 से 59 होंगी सीटें, जानें राजस्थान समेत अन्य राज्यों का हाल