राजनीति

कर्नाटक मंत्रिमंडल: कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन में किसे मिलेगा कौन सा मंत्रालय, जानिए एक नजर में !

मंत्रिमंडल में कांग्रेस और जेडीएस के कई संभावित चेहरे हैं जिन्हें अलग-अलग मंत्रालय आवंटित किया जा सकता है।
2 min read
• •
Updated: 21 May 2018, 3:43 AM IST
Feature image

नई दिल्ली। कर्नटक में येदियुरप्पा का मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने के बाद अब कांग्रेस-जेडीएस गठबंधन के नेता एचडी कुमारस्वामी अगले मुख्यमंत्री के तौर पर बुधवार को शपथ लेंगे। इससे पहले रविवार को मीडिया से बात करते हुए कुमारस्वामी ने कहा कि वे बुधवार को मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे और 24 घंटे के अंदर बहुमत साबित कर देंगे। आपको बता दें कि कर्नाटक में दो उपमुख्यमंत्री बनाए जाने को लेकर कांग्रेस और जेडीएस में सियासत शुरु हो गई है। लेकिन एक उपमुख्यमंत्री पद के लिए कांग्रेस के दलित चेहरा जी परमेश्वर का नाम सबसे आगे है और तय माना जा रहा है। हालांकि कुमारस्वामी ने कहा है कि कांग्रेस और जेडीएस के बीच कोई सौदेबाजी नहीं हुई है और एक कॉमन मीनिमम प्रोग्राम के तहत हम दोनों के गठबंधन की सरकार चलेगी।

मंत्रिमंडल में किसके कितने मंत्री

आपको बता दें कि सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक कुमारस्वामी के मंत्रिमंडलल में कांग्रेस के 20 सदस्य होंगे जबकि जेडीएस के 13 सदस्य होंगे। सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के मुताबिक कुमारस्वामी अपने पास वित्त मंत्रालय रख सकते हैं जबकि उप मुख्यमंत्री जी परमेश्वर के खाते में गृहमंत्रालय जा सकता है। सूत्रों के अनुसार मंत्रिमंडल में कांग्रेस और जेडीएस के कई संभावित चेहरे हैं जिन्हें अलग-अलग विभाग आवंटित किया जा सकता है।

एचडी कुमारस्वामी- मुख्यमंत्री, वित्त मंत्रालय

जी परमेश्वर- उपमुख्यमंत्री, गृह मंत्रालय

जेडीएस की ओर से संभावित मंत्रिमंडल सदस्य और उनके विभाग

एच विश्वनाथ (जेडीएस)- शिक्षा मंत्रालय

सीएस पुत्तराजू (जेडीएस)- कृषि मंत्रालय

एचडी रेवन्ना (जेडीएस)- पीडब्ल्यूडी

एन महेश (जेडीएस)- सोशल वेलफेयर

जीटी देवेगौड़ा (जेडीएस)- कोऑपरेटिव

बंदेप्पा काशेमपुर (जेडीएस)- टेक्सटाइल

डीसी थमन्ना (जेडीएस)- लेबर

एटी रामास्वामी (जेडीएस) – इंडस्ट्रीज

कांग्रेस की ओर से संभावित मंत्रिमंडल सदस्य और उनके विभाग

केजे जॉर्ज (कांग्रेस)- बेंगलुरू डेवलेंपमेंट

एम कृष्णप्पा (कांग्रेस)- खेल मंत्रालय

कृष्णा बायरे गौड़ा (कांग्रेस)- सूचना और प्रचार

दिनेश गूंडू राव (कांग्रेस)- एक्साइज

अजय (कांग्रेस)- साइंस एंड टेक्नोलोजी

एस शिवशंकरप्पा (कांग्रेस)- रेवेन्यू

रामलिंगा रेड्डी (कांग्रेस)- ट्रांसपोर्ट

आर नरेंद्र (कांग्रेस)- पशु मंत्रालय

डीके सुधाकर (कांग्रेस)- हेल्थ

तनीर सेत (कांग्रेस)- उच्च शिक्षा

रोशन बेग (कांग्रेस)- फॉरेस्ट

एमडी पाटिल (कांग्रेस)- फूड एंड सिविल

आरवी देशपांडे (कांग्रेस)- लॉ एंड पार्लियामेंट्री अफेयर्स

सतीश जारकीहोली (कांग्रेस)- स्मॉल इंडस्ट्रीज एंड सुगर

Published on:
Also Read
View All
राहुल के राजनीति में आने पर सोनिया गांधी ने क्यों नहीं किया विरोध? किताब में किया खुलासा, राजीव को राजनीति से दूर रहने की दी थी सलाह

अजित पवार के विमान हादसे में सुनील तटकरे का हाथ? रामदास कदम के आरोपों पर भड़के NCP प्रदेश अध्यक्ष, बोले- आगरा जाकर इलाज कराएं

रायगंज एनकाउंटर पर अधीर रंजन चौधरी का हमला, बोले- पुलिस को ‘ट्रिगर-हैप्पी’ बना रही बंगाल सरकार

हरियाणा CM नायब सैनी ने केजरीवाल पर साधा निशाना, बोले- पंजाब के किसान ढूंढ रहे हैं, मान सरकार ने 5 साल में सिर्फ चुटकुले सुनाए

दिल्ली में प्रदूषण पर सियासत तेज, गोपाल राय ने भाजपा सरकार को घेरा; ग्रीन पटाखों पर मांगा जवाब