राजनीति

गुजरात: राहुल गांधी का वार, कहा- 22 साल में क्या किया, नहीं बता पा रही BJP

राहुल ने कहा कि उन्होंने कहा कि बीते 22 साल में पीएम मोदी और सीएम विजय रुपाणी ने का ध्यान केवल 5-6 लोगों पर ही रहा है।
2 min read
• •
Updated: 12 Dec 2017, 2:00 PM IST
Rahul Gandhi

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर पीएम मोदी पर निशाना साधा है। अपने गुजराज चुनाव प्रचार के अंतिम दिन जगन्नाथ मंदिर में पूजा अर्चना के बाद राहुल मीडिया से मुखातिब। प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए राहुल ने कहा कि उन्होंने चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात के प्रत्येक वर्ग व समुदाय के लोगों से बातचीत की है। उन्होंने कहा कि बीते 22 साल में पीएम मोदी और सीएम विजय रुपाणी ने का ध्यान केवल 5-6 लोगों पर ही रहा है। राहुल ने कहा कि उन्होंने मध्यम वर्ग के लिए कोई काम नहीं किया है। राहुल ने बीजेपी सरकार पर एकतरफा विकास का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि उन्होंने 33 हजार करोड़ रुपए एक ही फैक्ट्री को दिए गए और नैनो कहीं नहीं दिए गए।

अमित शाह पर साधा निशाना

रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि बीजेपी अध्यक्ष के बेटे जय शाह केवल तीन सालों में अपनी कंपनी को 50 हजार से 80 करोड़ तक ले जाते हैं। वहीं दूसरी ओर पीएम मोदी देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने की बात करते हैं, लेकिन पार्टी अध्यक्ष अमित शाह से घबराकर चुप्पी साध लेते हैं। यहां तक कि इस पूरे मामले में एक शब्द भी बोलना मुनासिब नहीं समझते। राहुल ने कहा कि मोदी अपने भाषण में आधे से अधिक समय तो अपने बारे में ही बताने में खर्च कर देते हैं।

पूंजीपतियों की सरकार

खातों में पैसे पहुंचाने के वायदे को लेकर भी राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर तंज कसा। राहुल ने कहा कि पीएम ने देश के प्रत्येेक नागरिक के खाते में 15 लाख रुपए भेजने की जो वायदा किया था, वह भी तक पूरा नहीं हुआ है। यहां तक कि वायदे का हश्र यह हुआ है कि किसी के खातों में 15 लाख रुपए तो दूर 15 पैसे भी नहीं पहुंचे। कांग्रेस अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार केवल पूंजीपतियों की सरकार है और उनको ही बढ़ावा देने में लगी है। उन्होंने कहा कि सरकार अभी तक सूटबूट वाली कल्चर से बाहर नहीं निकल पाई है।

Updated on:
12 Dec 2017, 2:00 PM IST
Published on: